एक्सप्लोरर

देश भर के 222 शहरों में कल होगा JEE Advanced का एग्जाम, स्टूडेंट्स रखें इन बातों का खास ख्याल

JEE Advanced 2024 News: देश की सबसे प्रतिष्ठि प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड देश भर के 222 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इसके लिए स्टूडेंट्स को विशेष इंस्ट्रक्श जारी किया गया है.

JEE Advanced 2024 in Kota: देश की सबसे कठिनतम और प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड का आयोजन 26 मई को होगा.जेईई एडवांस्ड परीक्षा देश के 222 और विदेश के 3 शहरों में आयोजित की जाएगी. आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित की जा रही यह प्रवेश परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे के मध्य होगी. कोटा में दो परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा होगी. 

इसमें वायबल सोल्युशंस एवं डिजिटल डेस्क पर यह परीक्षा होगी. कोटा में इन दो सेंटर पर अधिकांश छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी. परीक्षा का परिणाम 9 जून को जारी किया जाएगा.

स्टूडेंट्स को पढ़ें जेईई एडवांस्ड के निर्देश
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि स्टूडेंट्स को सुबह परीक्षा केंद्र पर पहले पेपर के लिए 7 बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है. स्टूडेंट्स को पेपर-1 के लिए कम्प्यूटर और परीक्षा डेस्क 8.30 बजे अलॉट किया जाएगा. 

परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले स्टेडेंट्स अपने कम्प्यूटर पर जेईई एडवांस्ड का रोल नंबर, जन्म की तारीख डालकर लॉगइन करके इंस्ट्रक्शन पढ़ सकेंगे. जेईई एडवांस्ड परीक्षा का कभी भी परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम पहले से निर्धारित नहीं होता है. ऐसे में स्टूडेंट्स को दिए गए इंस्ट्रक्शंस को सावधानीपूर्वक पूरा पढ़ना चाहिए.

स्टूडेंट्स को इन बातों का रखना चाहिए खास ख्याल
पेपर-1 की समाप्ति 12 बजे होगी. स्टूडेंट्स को पेपर-1 और पेपर-2 के मध्य 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा. वास्तविक तौर पर यह दो घंटे का समय अंतराल ही होता है, क्योंकि 2 बजे स्टूडेंट्स को पेपर-2 के लिए डेस्क और कम्प्यूटर दे दिया जाता है. ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे दिए गए समय अन्तराल का पूर्ण रूप से सही उपयोग करें. 

अगर परीक्षा केंद्र और उनका निवास या ठहरने की जगह दूरी पर है, तो उन्हें परीक्षा केंद्र के आस-पास ही रुक कर आवश्यक व्यवस्था कर लेनी चाहिए. परीक्षा केंद्र और निवास स्थान नजदीक है तो स्टूडेंट्स घर जाकर 1.45 बजे तक दोबारा परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाए. 

पेपर-1 की समाप्ति पर स्टूडेंट्स को अनावश्यक पेपर-डिस्कशन से बचना चाहिए. गर्मी का विशेष ध्यान रखते हुए हल्का अल्पाहार ही लेना चाहिए, स्टूडेंट्स को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक अपनी बायोलोजिकल क्लॉक को चुस्त-दुरुस्त रखने का प्रयास करना चाहिए.
 
ये गलतियां बन सकती हैं समस्या की वजह 
एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि परीक्षा देने जाने से पहले स्टूडेंट् हड़बड़ी और जल्दबाजी में छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं. यह समय इनसे बचने का है. स्टूडेंट्स को कोई एक्स्ट्रा फोटो ले जाने की आवश्यकता नहीं है. 

स्टूडेंट्स परीक्षा केंद्र परप्रवेश पत्र के साथ ओरिजनल आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, स्कूल आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट और पैन कार्ड लेकर ही जाएं. स्टूडेंट्स ट्रांसपेरेंट पानी पीने की बोतल साथ में लेकर जाएं. 

रफ के लिए मिलेगा स्क्रैंबल पैड
स्टूडेंट्स को रफ वर्क के लिए प्रत्येक पेपर में एक स्क्रैंबल पैड दिए जाएंगे. जिस पर एडवांस का एप्लीकेशन नंबर और खुद का नाम लिखना होगा. स्क्रैंबल पैड को परीक्षा समाप्त होने के बाद स्टूडेंट अपने साथ ले जा सकते हैं. एक्स्ट्रा स्क्रैंबल पैड नहीं दिया जाएगा. 

परीक्षा हॉल पर ये पहन कर आएं
किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा के दौरान ले जाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही रिंग, ब्रेसलेट, इयररिंग्स, नोज पिन, ताबीज आदि पहन के नहीं जाने की सलाह दी गई है. 

बड़े बटन वाले कपड़े भी पहन के नहीं जाने की सलाह दी गई है. इसके अलावा जूतों के स्थान पर चप्पल और सैंडल पहन कर आने को कहा गया है. स्टूडेंट्स को समय एग्जाम हॉल में समय देखने के लिए सिंपल घड़ी पहनने की अनुमति दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget