एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2024: विदेश में भी दे सकते हैं जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा, 44 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन 

JEE Advanced 2024: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक करीब 44 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. 26 मई को दो पारियों में परीक्षा देश के 222 शहरों में आयोजित की जाएगी.

JEE Advanced 2024: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का रजिस्ट्रेशन जारी है. अब तक करीब 44 हजार छात्र रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. जेईई-एडवांस्ड के  रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 7 मई है.

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि 29 अप्रेल को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वर्ष विदेश में परीक्षा देने के इच्छुक छात्रों को भी नया विकल्प दिया गया है. अमित आहूजा ने बताया कि अबुधाबी, दुबई और काठमांडू में परीक्षा केन्द्र होंगे, जहां विदेश में रहने वाले छात्र परीक्षा दे सकेंगे.

26 मई को दो पारियों में परीक्षा देश के 222 शहरों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल को शुरू हुई थी. आहूजा ने बताया कि करीब दो हजार छात्रों के सामने डुप्लीकेट एप्लीकेशन आईडी की समस्या भी आ रही है. सैकड़ों छात्र ऐसे हैं, जिन्हें सेशन-2 के आधार पर जेईई-एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई होने पर भरोसा है. लेकिन जेईई-एडवांस्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आईआईटी मद्रास की तरफ से परमिट नहीं किया जा रहा है.

करीब 44 हजार छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

एनटीए ने इनके रिजल्ट में डुप्लीकेट लिखा है. ऐसे कई छात्र सामने आ रहे हैं, जिन्होंने जेईई-मेन सेशन-1 और सेशन-2 में अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नम्बर से आवेदन कर दिए थे. बाद में एनटीए ने जेईई-मेन अप्रैल के रिजल्ट में इन छात्रों का परिणाम रोक दिया. कारण डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन होना बताया गया. एनटीए ने बताया था कि छात्रों को जल्द ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा और पूछा जाएगा कि दोनों रजिस्ट्रेशन क्रमांक एक ही छात्र के हैं. पर्याप्त जानकारी मिलने के बाद ऑल इंडिया रैंक जारी कर दी जाएगी.

बीते वर्ष टूटा था जेईई-एडवांस्ड का रिकॉर्ड

वर्तमान में जारी की गयी रैंक जेईई-1 के पर्सेन्टाइल स्कोर के आधार पर है. कई छात्र ऐसे हैं, जिन्हें उम्मीद है कि उन्होंने जेईई-मेन सेशन-2 में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अब उनका रिजल्ट रोक दिया गया है. इन छात्रों को अभी तक एनटीए की ओर से ई-मेल भी प्राप्त नहीं हुआ है. बीते वर्ष 1 लाख 89 हजार 744 छात्रों ने जेईई-एडवांस्ड में रजिस्ट्रेशन करवाया था. आवेदन जेईई-एडवांस्ड के इतिहास में सबसे ज्यादा थे. इस बार शुरुआती दो दिनों में ही 44 हजार छात्र आवेदन कर चुके हैं.

जल संकट गहराया? निर्वाचन आयोग को जालौर MLA जोगेश्वर गर्ग ने लिखा पत्र, आचार संहिता में राहत की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget