एक्सप्लोरर

Jalore की घटना को लेकर राजस्थान सरकार पर हमलावर हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, जानें- क्या कहा?

Jalore incident: मंत्री ने कहा, दलितों के लिए यह सरकार कुछ नहीं कर रही है, उनपर लगातार अत्याचार हो रहे हैं. जालौर जाकर वहां के हालात देखकर रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजूंगा.

Rajasthan News: भारत सरकार के केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले (Union Minister Ramdas Athawale) ने राजस्थान के जालोर (Jalore incident) में हुई घटना को लेकर जोधपुर (Jodhpur) सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था के हालात और दलितों पर अत्यचार के मामले गम्भीर हैं इसलिए राजस्थान में राष्ट्रपति शासन (President rule) लगा देना चाहिए, इसकी रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजूंगा. 

दोनों जगह मिलने जा रहा हूं-मंत्री
अठावले ने कहा, जालौर के सुराणा गांव में दलित छात्र की शिक्षक द्वारा पिटाई के बाद मौत हुई और एक दलित साधु की आत्महत्या हुई है. दोनों ही जगह मैं मिलने जा रहा हूं. राजस्थान में अपराध बढ़ रहे हैं. कानून व्यवस्था खस्ताहाल है. दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार बिल्कुल फेल है. मैं मांग करता हूं कि राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए.

Rajasthan News: बांदीकुई -आगरा रेलवे के ट्रैक डबलिंग के लिए रेलवे बोर्ड ने किए इतने करोड़ मंजूर, 2026 तक पूरा होगा काम

शिक्षक को फांसी की सजा हो-मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, इस घटना के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गैर जिम्मेदाराना बयान था कि घटनाएं तो और भी राज्यों में हो रही हैं, उनको यह कहना था कि हम अपने राज्य में नहीं होने देंगे. जालौर के 9 साल के बच्चे की शिक्षक द्वारा पिटाई के बाद मौत हुई है. उस शिक्षक को फांसी की सजा दी जाए. बच्चे के परिवार के लोगों को सुरक्षा दी जाए. 


Jalore की घटना को लेकर राजस्थान सरकार पर हमलावर हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, जानें- क्या कहा?

दलितों के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही-मंत्री 
मंत्री ने कहा कि, दलितों के लिए यह सरकार कुछ भी नहीं कर रही है और लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं. हमारे विभाग की तरफ से मैं यहां पर पहुंचा हूं. अब जालौर जाकर वहां पर हालात देखकर रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजूंगा.

क्या थी घटना
दरअसल जालोर के सुराणा गांव के एक स्कूल में दलित बच्चे द्वारा मटकी से पानी पीने पर शिक्षक की पिटाई से बच्चे की मौत हो गई थी. मीडिया रिपोर्ट में मटके से पानी पीने से संबंधित बात की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं इस स्कूल में एससी-एसटी वर्ग के 40% बच्चे शिक्षा ले रहे हैं.

Kota News: चंबल नदी में लगातार बढ़ रही घड़ियालों की संख्या, केवल दो प्रतिशत बच्चे रहते हैं जिंदा, जानिए वजह

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget