एक्सप्लोरर

जालौर में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों की खैर नहीं! जिला कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

Jalore News: जालौर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की.

Rajasthan News: जालौर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के.गावंडे की अध्यक्षता में डीओआईटी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई.

बैठक में कलेक्टर डॉ. गावंडे ने अधिकारियों को जिले में कानून-व्यवस्था के संबंध में अलर्ट रहने और प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर रोक लगाने और भड़काऊ पोस्ट के माध्यम से सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए.

नियमित बैठक करने के दिए निर्देश 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा ने थाना प्रभारियों, बीट कांस्टेबलों और आसूचना अधिकारियों को सतर्क रहने तथा सीएलजी सदस्यों के साथ नियमित बैठक करने के निर्देश दिए. वीसी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा, उपखंड अधिकारी मनोज चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित सहित सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी जुड़े रहे.

सतर्क रहते हुए लगातार कार्य करने की बात कही
जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने पुलिस कंट्रोल रूम और अभय कमांड सेंटर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों द्वारा की जा रही निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया. उन्होंने राउंड द क्लॉक निगरानी और दर्ज सूचनाओं का जायजा लेते हुए रिकॉर्ड संधारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कार्मिकों को सतर्क रहते हुए लगातार कार्य करने की बात कही. निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.

बैठक में पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने कहा कि प्रत्येक स्तर पर संवाद कायम रहें और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर पुलिस सख्ती से कार्यवाही करें.

बैठक में पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस)  संजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था)  विशाल बंसल, विशिष्ट शासन सचिव गृह विभाग  कन्हैया लाल स्वामी सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे. इसके साथ ही प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी वीसी के माध्यम से जुडें.

( रिपोर्ट-एच.एल.भाटी )

ये भी पढ़ें: जैसलमेर आई दो दुल्हनों को लौटना होगा पाकिस्तान, अप्रैल में ही जारी हुआ था वीजा, 2 साल पहले हुई थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget