एक्सप्लोरर

राजस्थान के सांचौर में गाड़ी की साइड को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट में एक युवक की मौत

Sanchore Murder Case: सांचौर के सरवाना में युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई है. बताया जाता है कि दो गुट गाड़ी की साइड को लेकर भिड़ गए थे.

Rajasthan Crime News: सांचौर पुलिस ने मारपीट कर हत्या प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 5 नवंबर को सरवाना थाना इलाके में गाड़ी की साइड को लेकर दो गुट भिड़ गये थे. मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. रिपोर्ट करने वाले चुन्नीलाल ने बताया कि माधाराम उर्फ मनीष कुमार पुत्र मोहनलाल के साथ मारपीट की गयी.

चुन्नीलाल के मुताबिक सिर में गंभीर चोट लगने से माधाराम की मौत हो गई. उसने बताया कि आरोपियों ने गाड़ी रुकवाकर घटना को अंजाम दिया. मृतक सुजानपुरा का रहने वाला था. पुलिस ने परिवादी चुन्नीलाल की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

गाड़ी की साइड को लेकर हुआ था विवाद

एसपी ज्ञानचंद यादव के आदेश पर टीम का गठन किया गया. टीम की कमान सरवाना थानाधिकारी सूरजभान सिंह को सौंपी गयी. मारपीट कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूनमाराम पुत्र राणाराम, मसराराम पुत्र नानजीराम और तेजाराम पुत्र नानजीराम के रूप में हुई है. आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है.

मारपीट कर हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

थानाधिकारी सूरजभान सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को उमरकोट सुथड़ी सरहद में गाड़ी की साइड को लेकर मारपीट कर हत्या का मामला सामने आया था. हमलावरों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी थी. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि दूसरे गुट की ओर से भी मारपीट करने की रिपोर्ट दी गई थी. मामले की जांच के बाद मारपीट कर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद और जानकारी सामने आने की उम्मीद है. 

(हीरालाल भाटी की रिपोर्ट )

ये भी पढ़ें-

गांव से ग्लैमर तक 'रॉयसा राजपुरोहित' का सफर, बताया वर्दी पहनने का था सपना, ऐसे पहुंचे बॉलीवुड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
जहां ST-SC आबादी नहीं, वहां सीट आरक्षित कैसे? डूंगरपुर लॉटरी पर BJP का हंगामा
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
राजस्थान: किसानों-मजदूरों का दस्तक कैंपेन शुरू, जानें क्या हैं मांगे
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
विश्व आदिवासी दिवस पर बयान से बवाल; BAP ने मदन राठौड़ का फूंका पुतला
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात
सीकर में 2 साल के मासूम का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget