एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जालौर के भीनमाल में एक मंच पर बीजेपी-कांग्रेस नेता! इस बात को लेकर गहलोत सरकार का विरोध

Rajasthan News: भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूराराम चौधरी सांचोर को जिला बनाने पर नाखुश नजर आए. इस नाराजगी के चलते वे सर पर काला कफन ओढ़कर विधानसभा में पहुंच गए.

Rajasthan New Districts: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 17 मार्च को 19 नए जिले बनाने की जैसे ही घोषणा की विधानसभा से लेकर प्रदेशभर में बधाई व खुशियों का दौर शुरू हो गया. इस दौरान प्रदेश में कहीं कहीं गम का माहौल भी नजर आया. कई जगह जिला बनाने की मांग पूरी नही होने के कारण विरोध भी शुरू हो चुका है. सांचोर को जिला बनाने के बाद भीनमाल में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया भीनमाल की जनता सड़कों पर आ गई. 

जिला नहीं बनाए जाने के विरोध में व्यापारियों ने भी समर्थन करते हुए दिन भर अपनी दुकानें बंद रखी. यही नहीं भीनमाल को जिला नहीं बनाने पर नाराजगी इस कदर है कि इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक मंच पर आ गए. जिला नहीं बनाए जाने के बाद भीनमाल में बीजेपी विधायक पूराराम चौधरी और कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉक्टर समरजीत सिंह प्रदर्शन में मंच संभालते हुए जिला बनाने की मांग की.

विधानसभा में काला कफन बांध पहुंचे विधायक
भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूराराम चौधरी सांचोर को जिला बनाने पर नाखुश नजर आए. इस नाराजगी के चलते वे सर पर काला कफन ओढ़कर विधानसभा में पहुंच गए. विधानसभा में भीनमाल को जिला बनाने की मांग को पुरजोर तरीके से रखते हुए चौधरी ने कहा कि 17 मार्च को नए जिले बनाने की घोषणा हुई. उसमें हमारे भीनमाल को वंचित रखा गया. भीनमाल पारंपरिक तौर पर ब्रह्म की नगरी कहलाता है. 

उन्होंने कहा कि भीनमाल को जिला नहीं बनाने को लेकर भीनमाल की जनता में भारी रोष है. यहां जैन समाज का पूरे विश्व का प्रसिद्ध मंदिर है. उसको वैसे ही छोड़ दिया गया. विधायक चौधरी ने कहा कि मैं सीएम से मांग कर रहा हूं कि भीनमाल को जिला बनाया जाए. अगर भीनमाल को जिला नहीं बनाया जा सके तो कम से कम भीनमाल को सांचोर में शामिल नहीं किया जाए.

'सांचोर में रहते हैं स्मेकर'
बीजेपी विधायक पूराराम चौधरी ने आगे कहा, "अगर सरकार भीनमाल को जिला नहीं बना सकती है तो मेहरबानी करके भीनमाल को सांचोर में शामिल नहीं किया जाए. क्योंकि सांचोर में स्मेकर हैं. सभापति में आपसे अनुरोध कर रहा हूं सांचोर में इसलिए शामिल नहीं किया जाए क्योंकि अगर कोई व्यक्ति बाइक लेकर सांचोर जाता है तो वह आरसी लेकर ही आता है. बाइक उसको नहीं मिलती है. ऐसे में अगर कोई जनहानि हुई या कोई सरकारी चीजों को नुकसान हुआ तो उसके जिम्मेदार सीएम अशोक गहलोत और राजस्थान सरकार होगी."

ये भी पढ़ें

Bundi News: नगर परिषद की बोर्ड बैठक में आपस में भिड़े कांग्रेस पार्षद, फेंकी कुर्सी, जमकर की हाथापाई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget