एक्सप्लोरर

भीषण गर्मी से बचाने के लिए जयपुर के मंदिर में राधारानी-श्रीकृष्ण पर जल वर्षा, जानें क्या है पौराणिक मान्यता?

Jaipur Jal Utsav: राजस्थान में भीषण गर्मी से भगवान को बचाने के लिए जयपुर के गोविंद जी महाराज मंदिर में जल वर्षा उत्सव आयोजित किया गया. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस उत्सव में भाग लिया.

Jaipur Govind Ji Maharaj Temple: राजस्थान में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. भीषण गर्मी की वजह से मंदिरों में विराजमान भगवान को भी सूरज के प्रकोप से बचाने के लिए खास जतन किए जा रहे हैं.

इसी के तहत राजधानी जयपुर के आराध्य देव गोविंद जी महाराज के मंदिर में शुक्रवार को ज्येष्ठ महीने की एकादशी पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया. जल वर्षा उत्सव के नाम से आयोजित इस अनूठे आयोजन में मंदिर के गर्भ गृह में फव्वारे लगाकर राधा रानी संग विराजमान भगवान कृष्ण पर जल वर्षा की गई. 


भीषण गर्मी से बचाने के लिए जयपुर के मंदिर में राधारानी-श्रीकृष्ण पर जल वर्षा, जानें क्या है पौराणिक मान्यता?

मान्यताओं के मुताबिक, यह आर्टिफिशियल बारिश भगवान को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए कराई जाती है. इसके तहत दोपहर के वक्त पंद्रह मिनट तक जयपुर के इस सबसे बड़े मंदिर के गर्भ गृह में फव्वारे के जरिए कृत्रिम बारिश की गई. आर्टिफिशियल बारिश के जरिए भगवान को गर्मी से बचाने का अनूठा जतन किया गया. इस मौके पर भगवान से भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए खास प्रार्थना की गई. 

जल यात्रा उत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. जयपुर शहर में ज्येष्ठ महीने में कुछ दिन दोपहर के वक्त इसी तरह से गर्भ गृह में भगवान की मूर्ति पर बारिश की जाती है. मान्यता है कि इस जल यात्रा उत्सव के बाद मौसम का मिजाज कुछ नरम पड़ता है और लोगों को आसमान से बरस रही आग से थोड़ी निजात मिल जाती है. जयपुर में इस तरह का कार्यक्रम कई अन्य मंदिरों में भी आयोजित किया जाता है. 

आज तकरीबन 45 डिग्री तापमान में भी हजारों की संख्या में लोग इस उत्सव में शामिल हुए. श्रद्धालु गर्मी की परवाह किए बिना भक्ति भाव में मगन नजर आ रहे थे. मंदिर परिसर में जल यात्रा उत्सव के दौरान इतनी भीड़ थी कि कहीं तिल रखने की जगह नहीं बची थी. ज्येष्ठ महीने की एकादशी को अपरा एकादशी भी कहा जाता है, गर्मी के लिहाज से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के भीलवाड़ा में तेज आंधी और बारिश का कहर, तो दूसरी तरफ जालोर में गर्मी से लोग बेहाल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget