एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सरेआम शादी रचाकर जैसलमेर SP का पुत्र फरार, गिरफ्तारी के लिए अजमेर पुलिस ने लिखा पत्र

जैसलमेर एसपी भंवर सिंह नाथावत के बेटे प्रवीण नाथावत अजमेर में क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत के साथ मारपीट करके फरार हो गया है. फिलहाल कई जिलों की पुलिस उसे गिरफ्तारी के लिए ढूंढ रही है.

Jaisalmer SP Son Absconded: राजस्थान के अजमेर (Ajmer) में क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत के साथ मारपीट का आरोपी जैसलमेर (Jaisalmer) एसपी भंवर सिंह नाथावत (IPS Bhanwar Singh Nathawat) का पुत्र प्रवीण नाथावत पुष्कर में खुलेआम शादी रचाने के बाद फरार हो गया है. काफी प्रयास के बाद भी अजमेर पुलिस आरोपी को तलाश करने में नाकाम रही है. अब पुलिस ने अपने ही विभाग के अन्य जिलों की पुलिस को पत्र लिखकर मदद मांगी है. आरोपी प्रवीण सिंह नाथावत की गिरफ्तारी के लिए अजमेर पुलिस उप अधीक्षक ने भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, अजमेर, जयपुर पश्चिम व जैसलमेर के एसपी को पत्र लिखा है. अब जैसलमेर पुलिस भी अपने ही जिले के पुलिस अधीक्षक के बेटे की तलाश में जुटी है.

इस मामले में बरती जा रही ढिलाई को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने भी नाराजगी जताई थी. 6 फरवरी को पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षकों से लेकर पुलिस महानिदेशक और गृह विभाग के अधिकारियों से कानून व्यवस्था पर चर्चा के दौरान सीएम ने अधिकारियों से सवाल किया था कि आईपीएस अधिकारी के बेटे ने इंस्पेक्टर से मारपीट की तो एफआईआर तत्काल दर्ज क्यों नहीं की. बैठक में सीएम ने यह भी कहा था कि यदि कोई विदेश में बैठकर अपराध कर रहा है ताे उसे भी पकड़कर लाओ. सीएम के सवाल और नाराजगी की पूरे पुलिस महकमे में चर्चा रही.

पुष्कर में धूमधाम से हुई शादी

अजमेर के सीआई से मारपीट के आरोपी और जैसलमेर एसपी के पुत्र प्रवीण की शादी हाल ही में पुष्कर (Pushkar) में धूमधाम से हुई थी. राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ समेत कई पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस शादी में शामिल हुए थे. अजमेर के क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया था कि 26 जनवरी को ड्राई डे होने के कारण बिना वर्दी के साईकिल पर सवार होकर शाम को गश्त के लिए निकला. गश्त के दौरान स्टीफन चौराहा, पंचशील, आईनोक्स मॉल होता हुआ भैरूबाडा चौराहा की तरफ पहुंचा. 

सीआई से की गाली-गलौच

सीआई ने बताया कि पृथ्वीराज नगर की तरफ गश्त करते हुए सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल से थोड़ा आगे पहुंचा तो वहां सुनसान सड़क पर सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में एक लड़का और एक लड़की शराब का सेवन करते हुए बैठे नजर आए. संदिग्ध नजर आने पर गाड़ी के पास गया तो गाड़ी में से शराब की बदबू आई. नाम पता पूछा तो वह तेज आवाज में बोला कि आप कौन होते हो मुझसे नाम पता पूछने वाले. उसे पहचान बताई कि क्रिश्चयनगंज थाने का सीआई करण सिंह खंगारोत हूं. इतने में उस व्यक्ति ने तेज आवाज में गाली निकालते हुए धमकी दी कि तेरे जैसे बहुत सीआई देखे हैं. तू मुझे जानता नहीं है. मेरा नाम प्रवीण नाथावत है.

करण सिंह ने उस लड़के को बताया कि 26 जनवरी को शराब प्रतिबंधित है तो धमकियां देने लगा. गाड़ी तेज चलाकर साईकिल को टक्कर मारते हुए भाग गया.  इसके बाद नरेंद्र सिंह हैड कांस्टेबल को फोन कर मामले की जानकारी दी और पुलिस टीम को मौके पर बुलाया. तभी प्रवीण भी कार में बैठी लड़की को छोड़कर वापस आ गया और कार से उतरकर गाली-गलौच और मारपीट करने लगा. तभी पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.

आईजी के आदेश पर दर्ज हुआ केस

मामला सामने आने के बाद आईजी रूपिंदर सिंह ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए. 29 जनवरी की रात पुलिस ने आरोपी प्रवीण सिंह नाथावत के खिलाफ जानलेवा हमला करने, लोक सेवक से मारपीट करने और राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू की. थाने की एसआई पारुल यादव ने यह केस दर्ज किया. अब इस मामले की जांच एडिशनल एसपी भंवर रणधीर सिंह कर रहे हैं. इस मामले में जांच अधिकारी एएसपी ने मीडिया से कहा कि वे बिना किसी दबाव में निष्पक्ष जांच कर रहे हैं.

खाकी की छवि हुई खराब

आमजन की सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस के अधिकारी की सरेआम पिटाई होने की घटना के बाद खाकी की छवि खराब हुई. केस दर्ज होने के बावजूद हमलावर खुलेआम घूम रहा है. मामला पुलिस के ही बड़े अधिकारियों से जुड़ा होने के कारण पूरे पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News Highlights: बजट 2023 से पहले राजस्थान में 75 IPS अफसरों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
राजस्थान में UCC पर जनसुनवाई शुरू, कांग्रेस ने किया बायकॉट, मानसून सत्र में आ सकता है बिल
Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान
Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान
Jaipur News: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने
जयपुर: अमायरा के परिवार ने जारी किया नया CCTV फुटेज, मौत से पहले के आखिरी पल आए सामने

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget