एक्सप्लोरर

जैसलमेर का एक ऐसा मंदिर जहां मन्नत पूरी होने पर चढ़ाया जाता है कपड़े का घोड़ा, जानें क्या है महत्व

Ramdevra Fair: लोक देवता बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल रामदेवरा मंदिर में हर साल अगस्त-सितंबर के महीने में विशाल मेले का आयोजन होता है. इस मेले के दौरान कई राज्यों के श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.

Jaisalmer Ramdevra Fair: राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव जी का मंदिर जैसलमेर जिले के पोकरण परमाणु नगरी से 11 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है. लोक देवता बाबा रामदेव का रामदेवरा मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक माना जाता है. यहां हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं. रामदेवरा का यह मंदिर बाबा रामदेव जी महाराज को समर्पित है, जो 15वीं शताब्दी के महान संत और समाज सुधारक थे.

बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म 1409 ईस्वी में पोकरण में अजमाल सिंह तंवर के घर हुआ था. बाबा रामदेव महाराज लोक देवता माने जाते हैं. यह मंदिर उनकी समाधि पर बना हुआ है. हर साल बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल रामदेवरा मंदिर के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं. लोक देवता बाबा रामदेव मंदिर की मान्यता है कि जब भी किसी भक्त की कोई मनोकामना पूर्ण होती है, तो वह यहां आकर कपड़े का घोड़ा मंदिर में भेंट करता है.

लोक देवता बाबा रामदेव महाराज ने अपने जीवन काल में समाज के सर्वधर्म सर्वजाति के गरीब और दलित वर्ग की मदद करते थे. उन्हेंने सामाजिक समानता का संदेश दिया. उन्होंने जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त करने का हमेशा प्रयास किया. सभी धर्म के लोगों को एक साथ मिलकर रहने की प्रेरणा देते थे. बाबा रामदेव जी महाराज को रामसा पीर के नाम से भी जाना जाता था. बाबा रामदेव जी के निधन के बाद उनके भक्तों ने उनकी समाधि बनाई थी. समय के साथ अब यहां एक भव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है.
  
अगस्त-सितंबर के महीने में लगता है मेला
लोक देवता बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल रामदेवरा मंदिर में हर साल अगस्त-सितंबर के महीने में विशाल मेले का आयोजन होता है. इस मेले के दौरान कई राज्यों और कई शहरों से श्रद्धालु पैदल चलकर यहां पहुंचते हैं. यह बाबा रामदेव महाराज की पूजा और उनकी शिक्षाओं को समर्पित हैं.

इस मेले में बेंगलुरु, मद्रास, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और भारत के अलग-अलग हिस्सों से लाखों श्रद्धालु आते हैं. मेले के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. इस धार्मिक आयोजन का विशेष महत्व है.

मंदिर के पास पवित्र सरोवर
लोक देवता बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल रामदेवरा का मंदिर बाबा रामसापीर को समर्पित हैं. इस मंदिर में 365 दिन धार्मिक आयोजन चलते रहते हैं. साथ ही यहां पर श्रद्धालु भी लगातार दर्शन के लिए पहुंचते हैं. हर दिन मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती का आयोजन किया जाता है.

इस मंदिर परिसर के पास स्थित रामसरोवर झील एक पवित्र जलाशय है. ऐसी मान्यता है कि इसे बाबा रामदेव जी ने स्वयं बनाया था. श्रद्धालु यहां स्नान करके अपने पापों से मुक्ति पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'अशोक गहलोत और वसुंधरा का समय जा चुका है, दोनों से...', कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया का बयान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget