एक्सप्लोरर

जैसलमेर: बॉर्डर से सटे इलाकों में पटरी पर लौट रही जिंदगी, लेकिन अलर्ट अब भी जारी

Rajasthan News: सीजफायर के 2 दिन बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. जैसलमेर में पहले जैसी रौनक नजर नहीं आ रही है. लोग DGMO बैठक का इंतजार कर रहे हैं.

India Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान के बीच सीज फायर यानी युद्ध विराम होने के 2 दिन बाद अब राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों से सटे हुए जिलों में हालात धीरे-धीरे कर सामान्य होने लगे हैं और जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है. बॉर्डर से सटे हुए जैसलमेर में सुबह 6 बजे ब्लैकआउट खत्म होने के बाद लोग एक बार फिर से सड़कों पर निकल आए हैं. दुकानें भी खुल गई हैं और बाजार में चहल-पहल भी ज्यादा नजर आ रही है. 

हालांकि, सरकार और प्रशासन के साथ ही आम नागरिक भी अभी पूरी तरह सावधानी बरत रहे हैं. लोगों का मानना है कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है और वह कभी भी कोई नापाक हरकत कर सकता है. ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है. पूरी तरह शांति होने की वजह से लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं. 

DGMO लेवल की बैठक के नतीजे का इंतजार 

जैसलमेर और बाड़मेर समेत राजस्थान के कई जिलों में स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थान अभी भी बंद है. लगातार जारी ब्लैक आउट का आदेश भी वापस नहीं हुआ है. सड़कें और बाजार अभी पूरी तरह से गुलजार नहीं है और पहले जैसी रौनक भी नजर नहीं आ रही है.

पर्यटकों की आवाजाही भी अभी ना के बराबर ही है. सीजफायर होने के बावजूद लोग राशन दवाएं और पेट्रोल डीजल का स्टॉक कर लेना चाहते हैं. लोगों का मानना है कि युद्ध विराम के बावजूद खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है.

जैसलमेर के लोगों को होने वाली भारत-पाकिस्तान के DGMO लेवल की बैठक के नतीजे का इंतजार है. लोगों को उम्मीद है कि यह बैठक सकारात्मक होगी और पाकिस्तान युद्ध विराम के फैसले पर कायम रहेगा और उसका उल्लंघन नहीं करेगा. जैसलमेर और बाड़मेर में आभी भी एहतियातन ब्लैकआउट रहने की उम्मीद है.

ब्लैक आउट का समय कुछ कम जरूर किया जा सकता है. प्रशासन ने निवासियों से सतर्क रहने और सुरक्षा सलाह का पालन करने की अपील की है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget