एक्सप्लोरर

Jaisalmer: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, उपनिवेशन विभाग का वरिष्ठ सहायक 18.25 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार

Anti Corruption Bureau: जैसलमेर में एसीबी ने उपनिवेशन विभाग के एक वरिष्ठ सहायक को 18.25 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया है. उसे ये राशि तीन फाइल क्लियर करने पर मिली थी.

Jaisalmer News: प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई उसका सबूत है. रोजाना प्रदेश में घूसखोर भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है. आज इसी सिलसिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जोधपुर ग्रामीण टीम ने जैसलमेर में उपनिवेशन विभाग के एक वरिष्ठ सहायक को 18.25 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया है. एसीबी को सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट कार से भारी मात्रा में राशि लेकर कोई व्यक्ति जैसलमेर से जयपुर जा रहा है. आज तड़के मथानिया के निकट रामपुरा टोल नाके पर कार को रोक तलाशी लेने पर उसमें से 18.25 लाख रुपए मिले. तीन फाइल क्लियर करने पर मिली यह राशि और उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त के जयपुर स्थित घर पर देने जा रहा था.

एक कार को रोक ली गई तलाशी

एसीबी के उप महानिरीक्षक कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में एक टीम ने आज सुबह रामपुरा टोल नाके पर एक कार को रोक उसकी तलाशी ली. कार में ड्राइवर के समीप वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने स्वयं का नाम कैलाश चंद्र जाट बताया. उसने बताया कि वह उप निवेशन विभाग के नाचना कार्यालय में वरिष्ठ सहायक है. 

Jaisalmer: जैसलमेर के विधायक और जिला कलेक्टर ने चार पाक विस्थापितों को दिए भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र

बैग में मिले इतने रुपये

पीछे की सीट पर कपड़े के दो बैग रखे थे. उनकी तलाशी लेने पर उनमें से 18.25 लाख रुपए बरामद किए गए. कैलाशचंद्र इन रुपए के बारे में किसी प्रकार का संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया. ऐसे में एसीबी ने उक्त राशि को संदिग्ध मानते हुए कैलाशचंद्र को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए वरिष्ठ सहायक के नाचना स्थित आवास की तलाशी ली जा रही है. उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News: पाकिस्तान से ड्रोन से हेरोइन मंगवाते थे ये पिता-पुत्र, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget