एक्सप्लोरर

जयपुर में सनसनीखेज वारदात, Extramarital Affair में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

Jaipur Murder News: पति की हत्या के इस सनसनीखेज मामले में पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर खौफनाक साजिश रची. शव को जलाकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने सच्चाई उजागर कर दी.

Jaipur Murder News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार की हदें लांघकर एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस ने एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (South) दिगंत आनंद ने बुधवार (19 मार्च) को बताया कि सब्जी विक्रेता धन्नालाल सैनी की हत्या 16 मार्च को मुहाना इलाके में कर दी गई थी.

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पत्नी गोपाली देवी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने प्रेमी दीनदयाल की मदद से हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने मंगलवार (18 मार्च) शाम को दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

विवाहेतर संबंध बना हत्या की वजह

पीटीआई के मुताबिक पुलिस के बताया कि 42 वर्षीय गोपाली देवी का 30 वर्षीय दीनदयाल के साथ विवाहेतर (Extramarital) संबंध था. जब इस बारे में धन्नालाल को जानकारी मिली तो उसने विरोध किया. 15 मार्च को वह दीनदयाल की दुकान पर गया, जहां गोपाली काम करती थी. दोनों के बीच बहस हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई. इसी दौरान गोपाली और दीनदयाल ने धन्नालाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने के प्रयास में जुट गए. उन्होंने शव को एक बोरे में भरकर आग लगा दी, ताकि पहचान छिपाई जा सके. लेकिन अगली सुबह शव बरामद हो गया, जिससे पुलिस जांच तेज हो गई.

पुलिस जांच में हुआ खुलासा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब शव की पहचान की गई तो जांच गोपाली देवी तक पहुंची. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया. दीनदयाल ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया.

पुलिस उपायुक्त दिगंत आनंद ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.

पुलिस मामले में और भी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं हत्या में और कोई व्यक्ति तो शामिल नहीं था.

ये भी पढ़ें - Watch: हाथी-घोड़ा-ऊंट, डीजे पर डांस, अलवर में गाड़िया लुहार समाज के पंच की निकली अनोखी शव यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget