एक्सप्लोरर

जयपुर में SUV का कहर, कार सवार दबंगों ने शख्स को रौंदा, कुछ दूर कुचलते ले गए; मौके पर मौत

Jaipur News: स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने कार छू जाने पर एक युवक की लाठियों से पिटाई की और रोकने की कोशिश करने पर चंद्रशेखर नामक 35 वर्षीय युवक को गाड़ी से कुचलकर मार डाला.

राजस्थान की राजधानी जयपुर से गुंडागर्दी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जो आपको डरा कर रख देगी. यहां दबंगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर एक युवक की हत्या कर दी. सड़क पर गिरे युवक को दिन दहाड़े एसयूवी गाड़ी से रौंद दिया गया. इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप म गया है.

वारदात जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में शनिवार शाम 5:00 बजे की है. रोड नंबर-5 पर एसयूवी ने युवक को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि युवक की कार स्कॉर्पियो से छू गई थी. इसके बाद स्कार्पियो सवार 4-5 युवकों ने लाठी निकाली और कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी. इतना ही नहीं, कार चालक के साथ झगड़ा करने लगे और उसकी लाठियों से पिटाई भी कर दी. 

रोकने की कोशिश करने पर रौंदा
इस दौरान वहां पब्लिक इकट्ठा हो गई और लोगों ने स्कार्पियो में सवार दबंगों का विरोध शुरू किया. हंगामा बढ़ता देख स्कॉर्पियो सवार युवक वहां से भागने लगे. इस दौरान मुरलीपुरा इलाके में ही किराए पर रहने वाले यूपी के 35 साल के युवक चंद्रशेखर ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की. स्पीड में गाड़ी चला रहे दबगों ने उसे रौंद दिया और फरार हो गए. 

कुछ दूर तक युवक को कुचलते चले गए बदमाश
चंद्रशेखर गाड़ी की चपेट में आ गया तो बदमाश उसे कुछ दूर तक कुचलते हुए चले गए. मौके पर ही युवक की मौत हो गई. यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) आलोक सिंघल ने बताया कि घायल चंद्रशेखर को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है. आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के की कोशिश जारी है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget