एक्सप्लोरर

Rajasthan: RTDC के होटलों में प्रतियोगी परिक्षाओं के छात्रों को मिलेगी 50 फीसदी की छूट, पत्रकार समेत ये लोग भी उठा सकेंगे फायदा!

RTDC के होटलों में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को 50% तक की छूट दी जाएगी. RTDC के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर ने इस दौरान चंबल रिवर फ्रन्ट पर क्रूज सेवा शुरू करने का भी एलान किया है.

Discount For Students In RTDC Hotels: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को अब राजस्थान पर्यटन विकास निगम (Rajasthan Tourism Development Corporation) के होटलों में ठहरने के दौरान 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी. शुक्रवार को पर्यटन भवन में धर्मेंद्र राठौर (Dharmendra Rathore) की अध्यक्षता में आरटीडीसी बोर्ड की बैठक हुई. केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को ट्रांसफर के दौरान 50 फीसदी की छूट भी दी जाएगी.

बोर्ड की बैठक में भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण से सम्मानित और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आरटीडीसी के होटलों में ठहरने पर 50 प्रतिशत तक की छूट देने का निर्णय लिया गया. धर्मेंद्र राठौर ने कहा कि पैलेस ऑन व्हील्स (Palace On Wheels) और हेलीकॉप्टर जॉयराइड के बाद राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चंबल रिवर फ्रंट (Chambal River Front) में क्रूज सेवा शुरू की जाएगी.

प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को RTDC के होटलों में 50% की छूट

इसके साथ ही अप्रैल माह में पैलेस ऑन व्हील्स का फेम टूर भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें 22 से 24 अप्रैल तक फिल्मी कलाकारों के साथ विदेशी राजदूत, पत्रकार और ट्रैवेल एजेंसियों के प्रतिनिधियों को शाही ट्रेन से राजस्थान का भ्रमण करवाया जाएगा. आरटीडीसी अध्यक्ष राठौर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के होटलों में ठहरने के दौरान 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी. इस दौरान उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पर्यटन निगम के पुराने गौरव को लौटाने के लिए निगम अब आक्रमक नीति से काम करेगा. इस कड़ी में निगम प्रबंधन राजस्थान में पर्यटन की सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है और थल-जल-नभ में पर्यटकों को विशेष पर्यटन सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है .

चंबल रिवर फ्रन्ट पर क्रूज सेवा शुरू करेगी RTDC

राठौड़ ने आगे कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आरटीडीसी चंबल रिवर फ्रन्ट पर क्रूज सेवा शुरू करने  के साथ ही पैलेस ऑन व्हील्स और हेलीकॉप्टर जॉयराइड के शुरू किए जाने की योजना पर काम कर रही है. बता दें कि कोरोना के कारण बंद हुए पैलेस ऑन व्हील्स का संचालन अब राजस्थान पर्यटन निगम ने दोबारा शुरू कर दिया है जिसे लेकर विदेशी पयर्टक काफी उत्साहित नजर आ रहै हैं. विदेशी पर्यटक पैलेस ऑन व्हील्स का आनंद लेने के लिए जमकर बुकिंग करा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News Live: राजस्थान में सियासी हलचल तेज, AAP ने कांग्रेस-बीजेपी को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget