एक्सप्लोरर

Shyam Rangeela: पीएम मोदी की नकल करना श्याम रंगीला को पड़ा महंगा, वन विभाग ने भेज दिया नोटिस

Jaipur News: झालाना में सफारी के दौरान श्याम रंगीला नील गाय के पास जाकर उसे खाना खिलाया था. जिसके बाद वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन करने पर उन्हें नोटिस दिया गया है.

Rajasthan News: पिछले दिनों कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सफारी की थी. इसके बाद ठीक वैसा ही राजस्थान के मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला ने भी एक वीडियो बनाया, लेकिन उन्हें अब नोटिस मिल गया है. क्योंकि उन्होंने वीडियो बनाते समय जंगल सफारी के नियम का उल्लंघन किया है. दरअसल, उन्हें अब वन विभाग ने नोटिस दे दिया है. जानकारी के अनुसार सफारी के दौरान झालाना में उन्होंने नील गाय के पास जाकर उसे कुछ खिलाया था. जिसके बाद वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन करने पर उन्हें नोटिस दिया गया है. इस सिलसिले में उन्हें अब जवाब देने के लिए आज पेश होना है.

मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला ने ट्वीट किया है कि, 'हे नीलगाय मुझे याद है जब तुम थोड़ा डर के इधर उधर हो रही थी, लेकिन जैसे ही मैंने तुम्हें पीएम मोदी की आवाज में बुलाया था तो तुम दौड़ी चली आई थी. शायद तुम्हें पता भी चल गया था कि ये तो 56 इंच नहीं 56 किलो वाला कोई है. हे नीलगाय मैंने आपको कुछ खिलाया था, माफ करना, मैं असली नहीं था.'

अधिकारी क्या कह रहे हैं ?
वहीं जयपुर क्षेत्रीय वन अधिकारी जनेश्वर चौधरी ने बताया कि, यूट्यूव चैनल श्याम रंगीला पर 13 अप्रैल को झालाना लैपर्ड रिजर्व का वीडियो अपलोड किया गया था. इस वीडियो में श्याम रंगीला जंगल में गाड़ी से नीचे उतरकर अपने हाथ से वन्य प्राणी नीलगाय को खाद्व पदार्थ खिताले नजर आए. दरअसल, वन्य प्राणियों को खाद्य पदार्थ खिलाना वन अधिनियम 1953 व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन करना है. उन्होंने कहा कि श्याम रंगीला ने इस कृत्य से न केवल वन्यजीव अपराध किया है, बल्कि उसका वीडियो बनाकर  उसे प्रसारित कर अन्य लोगों को भी अपराधिक कृत्य करने के लिए उकसाया है. ऐसे में इस मामले में जांच कर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए श्याम रंगीला को सोमवार को कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी जयपुर में पेश होना है. यदि तय समय पर श्याम रंगीला पेश नहीं होते है तो आगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक हत्याकांड पर VHP के महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा- 'आईएसआई के एजेंट...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget