एक्सप्लोरर

Jaipur: सेप्टिक टैंक में मजदूरों की मौत मामले में खाचरियावास की एंट्री, यूपी-राजस्थान सरकार से रखी ये बड़ी मांग

Jaipur Septic Tank News: जयपुर में ज्वेलरी फैक्ट्री की सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान यूपी के 4 मजदूरों की मौत हो गई. कांग्रेस ने मुआवजे के साथ- साथ फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Jaipur News: जयपुर शहर में बीती रात जिस सेप्टिक टैंक की सफाई करते वक्त यूपी के चार मजदूरों की मौत हुई थी, वह एक बड़े कारोबारी की प्राइवेट फैक्ट्री में बना हुआ था. फैक्ट्री में ज्वेलरी का कारोबार होता था. जानकारी मिली है कि फैक्ट्री मैनेजमेंट ने मजदूरों को सेप्टिक टैंक में सोने चांदी गिरे होने का लालच देकर सफाई के लिए उतारा था. सफाई के लिए उतारे जाते वक्त उन्हें कोई सेफ्टी किट भी नहीं दी गई थी.

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एक-एक करोड़ के मुआवजे की मांग

ऐसे में अब यह साफ हुआ है कि चार मजदूरों की मौत लापरवाही की वजह से हुई थी. जिस प्राइवेट फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में सफाई के दौरान मजदूरों की मौत हुई, वहां बुधवार को कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा. हालांकि फैक्ट्री के मैनेजमेंट ने कुछ देर तक गेट ही नहीं खोला. प्रतिनिडधिमंल की अगुवाई पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने की.

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर मृतक मजदूरों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिये जाने और साथ ही फैक्ट्री मालिक के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किए जाने की भी मांग की. इसके साथ ही इस मामले में इतने कठोर कदम उठाए जाने की मांग की गई ताकि भविष्य में लापरवाही के चलते मजदूरों को जान न गंवानी पड़े.

 प्रताप सिंह खाचरियावास ने की राजस्थान और यूपी सरकार से मांग

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मजदूरों की मौत से जुड़े हुए इस मामले में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी दखल दिए जाने की गुहार लगाई. मौत का शिकार हुए चारों मजदूर यूपी के ही रहने वाले थे. इनमें तीन अंबेडकर नगर जिले और एक सुल्तानपुर का था.

राजस्थान में चार दिन पहले बीकानेर में भी सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हुई थी. राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार को पहले ही सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने को कहा था. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने गहरी नाराजगी भी जताई थी. अगर सरकार ने वक्त रहते ठोस कदम उठा लिए होते तो शायद चार दिनों में हुई सात मजदूरों की मौत को रोका जा सकता था.

इसे भी पढ़ें: जोधपुर के सरकारी अस्पताल में महिलाओं की बनाता था वीडियो, MRI लैब में कैमरा देख महिला के उड़े होश

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget