एक्सप्लोरर

Jaipur: गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, दो नई बिल्डिंग के साथ एयर कॉनकोर्स, हवेली जैसा होगा एहसास

एयर कॉनकोर्स प्रस्तावित है, जो दोनों इमारतों को प्लेटफार्मों के ऊपर से जोड़ते हुए बनाया जायेगा. दोनों प्लेटफॉर्म पर छत के माध्यम से एयर कॉनकोर्स को कवर किया जाएगा.

रेलवे प्रशासन द्वारा राजस्थान (Rajasthan) में गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन (Gandhinagar Jaipur railway station) का विश्वस्तरीय विकास किया जायेगा. इसके लिए लगभग 180 करोड़ रू. के कार्यों के टेण्डर जारी कर दिये गये हैं और प्री-बिड मीटिंग 13 मई को की जायेगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महाप्रबन्धक विजय शर्मा के प्रयासों से उत्तर पश्चिम रेलवे पर पुनर्विकास के लिए स्वीकृत स्टेशनों में गांधीनगर जयपुर स्टेशन भी शामिल है. वर्तमान गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर दो नई बिल्डिंग का निर्माण प्रस्तावित है. सामने की ओर की मुख्य इमारत जी2 बिल्डिंग बनाई जायेगी. 

क्या क्या होगा
अधिकारी ने बताया, मुख्य प्रवेश स्टेशन भवन में डिपार्चर लॉबी, वेस्टिबुल, बैगेज स्कैनर के साथ सुरक्षा जांच क्षेत्र, हेल्प डेस्क क्षेत्र, प्रस्थान हॉल, शौचालय, आरपीएफ कक्ष और हेड टीसी कक्ष जैसी विभिन्न सुविधाएं होंगी. प्लेटफार्म 1 पर अनारक्षित प्रतीक्षालय, एक्जिक्यूटिव प्रतीक्षालय, खुदरा स्टालें, शौचालय, शिशु आहार कक्ष और प्लेटफार्म संख्या 1 पर आने वाले यात्रियों के लिए आगमन कक्ष होगा. 


Jaipur: गांधीनगर जयपुर रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास, दो नई बिल्डिंग के साथ एयर कॉनकोर्स, हवेली जैसा होगा एहसास

ये सुविधा भी होगी
इस भवन का मेजेनाइन फर्श बनाया जायेगा. भूमि तल पर विभिन्न रेलवे कार्यालय और दूसरी मंजिल पर एक्सेस कंट्रोल, मेटल डिटेक्टर सिस्टम, बैगेज स्कैनर सिस्टम, अतिरिक्त प्रतीक्षा कक्ष, रिटेल स्टॉल, मॉड्यूलर शौचालय, सीढ़ियां, लिफ्ट, एस्केलेटर आदि होंगे. पहली मंजिल तक आसान पहुंच के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट और सीढ़ियां बनाई जाएंगी. दूसरे प्रवेश स्टेशन की इमारत जी1 की होगी जिसमें टिकट काउंटरों के साथ हॉल, बुकिंग कार्यालय, बैगेज स्कैनर के साथ सुरक्षा जांच, प्रस्थान हॉल आदि होंगे.

Shyam Rangeela News: पीएम मोदी की मिमिक्री से फेमस हुए श्याम रंगीला ने बताई राजनीति में आने की वजह, इन्हें बताया प्रेरणा

अन्दर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर अनारक्षित प्रतीक्षा हॉल, शौचालय, बेबी केयर रूम, आरपीएफ थाना, आगमन हॉल, कुली रूम और स्वास्थ्य निरीक्षक कक्ष होंगे. मुख्य प्रवेश द्वार पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त दो मंजिला भूमिगत बेसमेंट उपलब्ध कराया जाएगा. मौजूदा फुट ओवर ब्रिज का उपयोग आने वाले यात्रियों द्वारा स्टेशन पर पहुंचने के लिए किया जाएगा और इन एफओबी को सीधे आगमन हॉल में खोला जाएगा जहां से यात्री भवन से बाहर निकलेगा. मौजूदा एफओबी को नई वास्तु कला थीम के साथ पुनर्निर्मित किया जाएगा. 

एयर कॉनकोर्स
पुर्नविकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर एक एयर कॉनकोर्स प्रस्तावित है, जो दोनों इमारतों को प्लेटफार्मों के ऊपर से जोड़ते हुए बनाया जायेगा. एयर कॉनकोर्स को इन उद्देश्य की पूर्ति के लिए डिज़ाइन किया गया हैः-

-ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया 
-लिफ्टों और सीढ़ियों की सहायता से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करना
-स्टेशन के भीतरी भाग का विशेष दृश्य प्रदान करना.
-अनारक्षित एवं एक्जिक्यूटिव प्रतीक्षालय, एसी आरक्षित एवं वीआईपी हॉल, क्लोक रूम, शिशु देखभाल कक्ष, शौचालय, खुदरा दुकानें, फूड कोर्ट और विशाल वाणिज्यिक क्षेत्र जैसी अन्य सुविधाएं भी होंगी, साथ ही रेलवे कार्यालय भी होंगे.

छत का सौंदर्यीकरण-
दोनों प्लेटफॉर्म पर छत के माध्यम से एयर कॉनकोर्स को कवर किया जाएगा. यात्रियों को इसके माध्यम से हवेली जैसा एहसास देने के लिए स्टेशन के प्लेटफार्मों पर ट्रिपल हाइट पिच रूफ का प्रस्ताव है. छत एल्यूमीनियम की होगी, इसके कॉलम में जयपुर हवेली स्टाइल क्लैडिंग, मेहराब आदि होंगे.

कैप्टन शशि किरण के अनुसार बेहतर सौंदर्य के लिए मौजूदा स्टेशन भवन का नवीनीकरण किया जाएगा. गांधीनगर-जयपुर स्टेशन का संपूर्ण पुनर्विकास जयपुर शहर की विरासत पर आधारित है. गुलाबी शहर की समृद्ध विरासत को विभिन्न स्थापत्य तत्वों और विशेषताओं जैसे जाली कार्य, मेहराब, गुंबद, छतरी, झरोखा, बारादरी, मेहराब, अलंकरण, पत्थर का काम, पत्थर का आवरण, आदि के माध्यम से किया जाएगा. 

पूरी परियोजना में निर्माण के साथ-साथ संचालन और रखरखाव के दौरान ऊर्जा खपत में कमी के लिए सुविधाओं के साथ ग्रीन बिल्डिंग सुविधाएं होंगी, जो  नवीनीकरणीय ऊर्जा के साथ कचरे के प्रसंस्करण, वर्षा जल संचयन जैसे संसाधनों युक्त होगी. नवीन बिल्डिंग नेट जीरो एनर्जी बेसड स्टेशन बिल्डिंग होगी.

Rajasthan Crime News: भीलवाड़ा में युवक की हत्या के बाद बढ़ा तनाव, इंटरनेट और बाजार बंद

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget