एक्सप्लोरर

जयपुर में जागरण के दौरान मंदिर में चाकूबाजी, RSS कार्यकर्ता घायल

Jaipur News: जयपुर के करणी विहार इलाके के शिव मंदिर में देर रात जमीनी विवाद को लेकर ये चाकूबाजी की घटना हुई. ये घटना उस समय हुई जब मंदिर में जागरण का कार्यक्रम चल रहा था.

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात को करणी विहार इलाके में चाकूबाजी की घटना हुई. जानकारी के मुताबिक मंदिर में चल रहे जागरण कार्यक्रम में चाकूबाजी हुई, जिसमें आरएसएस कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक जयपुर के करणी विहार इलाके के शिव मंदिर में देर रात जमीनी विवाद को लेकर ये चाकूबाजी की घटना हुई. इलाके के लोगों ने शरद पूर्णिमा के मौके पर खीर प्रसादी वितरण के लिए मंदिर में आयोजन रखा था. मंदिर से लगती जमीन पर नसीब चौधरी का बड़ा मकान है. नसीब के बारे में स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसने मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है.

रात के वक्त चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में नसीब अपने बेटे के साथ आया और कहासुनी के बाद उसने कई लोगों पर चाकू से ताबड़ तोड़ वार करने शुरू कर दिए. नसीब और उसके बेटे भीष्म को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब स्थानीय लोग मंदिर से नसीब के कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे है.

राज्यवर्धन राठौड़ ने घायल से की मुलाकात

राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आरएसएस के घायल लोगों से मुलाक़ात की है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. कार्यकर्ता के हर दुख-दर्द में साथ हूं. पुलिस स्टेशन पर देर रात ही मंत्री राठौड़ गए थे. उसके बाद अस्पताल में उन्होंने घायलों का हालचाल जाना है. उनके परिजनों से भी इस मामले में बातचीत की है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने कानून तोड़ा है उनपर तुरंत कार्रवाई होगी.

गोपाल शर्मा ने दी चेतावनी

सिविल लाइंस से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि मंदिर पर शाम को बड़ा कार्यक्रम होगा. जो हमला किये हैं उनपर बड़ी कार्रवाई होगी. इसमें जो भी पुलिस अधिकारी लापरवाही करेगा उसे भी छोड़ा नहीं जाएगा. शर्मा ने कहा कि एक बार पहले भी आरएसएस के कार्यक्रम में पुलिस ने ऐसी ही लापरवाही की थी. अब दुबारा हुआ है. बार-बार ऐसी लापरवाही क्यों हो रही है? शर्मा ने चेतवानी दी है कि मामले में बड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget