एक्सप्लोरर

Exclusive: राजस्थान यूनिवर्सिटी का सितंबर-अक्टूबर में दौरा करेगी NAAC की टीम, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Rajasthan News: राजस्थान यूनिवर्सिटी का नैक की टीम ने मार्च 2016 में दौरा किया था. इस बार पुराने सिस्टम के हिसाब से नैक टीम का दौरा हो रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.

Rajasthan Education News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में सितम्बर-अक्टूबर तक राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ( NAAC) की टीम दौरा करेगी. यूनिवर्सिटी प्रशासन तेजी से काम कर रहा है. वीसी प्रो अल्पना कटेजा नैक टीम के दौरे की तैयारियों में जुटी हैं.

पिछले कई वर्षों से वीसी की बेरुखी के कारण नैक टीम दौरा नहीं कर सकी थी. वर्ष 2021 में नैक टीम को आना था. लेकिन तत्कालीन वीसी राजीव जैन ने कोई काम नहीं किया. नतीजा हुआ कि नैक की टीम आई नहीं और 100 करोड़ रुपये का ग्रांट अधर में लटक गया. अब उस नुकसान से अभी भी यूनिवर्सिटी को गुजरना पड़ रहा है.

वीसी अल्पना कटेजा को उम्मीद है कि सितम्बर-अक्टूबर तक टीम दौरा कर लेगी. मार्च 2016 में नैक टीम ने राजस्थान विवि का दौरा कर ए ग्रेड दिया था. यूनिवर्सिटी ए ग्रेड से पहले ए प्लस मिला था. उस दौरान विवि को बढ़िया फंड मिला था. मगर, पिछले आठ साल में एक बार भी नैक टीम के दौरे को लाने की तैयारी भी नहीं की गई.

राजस्थान यूनिवर्सिटी के लिए खुशखबरी

अब उसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है. जिसमें कई परेशानियां भी सामने आ रही हैं लेकिन वीसी को उम्मीद है कि नैक की टीम सितम्बर से अक्टूबर तक आ जायेगी. नैक की ग्रेडिंग न होने से राजस्थान विवि ग्रांट के लिए अप्लाई भी नहीं कर पाई. पुराने सिस्टम के हिसाब से नैक टीम का दौरा हो रहा है. अगर, इस बार नहीं हुआ तो आगे फिर नियम बदल जाएंगे.

वीसी ने बताया कब दौरा करेगी नैक की टीम?

वीसी प्रो अल्पना कटेजा का कहना है कि नैक के दौरे से पहले कई बिंदुओं पर काम करना होता है. विवि का इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट होना चाहिए. नई कम्यूटर लैब खोली जा रही है. इंडियन नॉलेज प्रणाली (IKS) खोला जा रहा है. एलुमनाई मीट करवा गया है.

डेटा का डॉक्यूमेंटेशन करवाया गया है. कई तरह की एक्टिविटी विवि में तेजी करवाई जा रही है. नैक की ग्रेडिंग के बाद दो तरह की ग्रांट मिलती है. पहली यूजीसी और दूसरी राष्ट्रीय उच्चस्तर शिक्षा अभियान (आरयूएसए) के तहत ग्रांट मिलती है.

सांवलिया सेठ मंदिर में श्रीकृष्ण का वियतनाम की मुद्रा से श्रृंगार, भेंट की चांदी की कार

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget