एक्सप्लोरर

खौफनाक! Wifi को लेकर हुए झगड़े में हैवान बना बेटा, कर दी मां की हत्या 

Jaipur News: जयपुर में वाईफाई विवाद के चलते नवीन नामक युवक ने अपनी मां संतोष की गला घोंटकर हत्या कर दी. पिता और बहन के बीच बचाव करने पर उनसे भी मारपीट की.

राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. इस वारदात के बारे में जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई. बताया जा रहा है कि घर में उपजे छोटे से विवाद के बाद बेटे को इतना गुस्सा आया कि उसने मां का गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.

जब पिता और बहन बीच-बचाव करने के लिए आए तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की. बेटे ने मां का गला दबाया और फिर सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं. इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

वाई-फाई को लेकर हुआ था झगड़ा
डीसीपी वेस्ट हनुमान मीणा ने बताया कि मृतक महिला संतोष और उनके पति लक्ष्मण सिंह मूर्ति मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं. फिलहाल, वे निवारू रोड पर वैद जी के चौराहे के पास अरुण कॉलोनी में रह रहे थे. उनके दो बेटे हैं. एक बेटा कुछ दूरी पर अलग रहता है और इनके पास बेटा नवीन और दो बेटियां रहती हैं.

पुलिस ने बताया कि सुबह से ही घर में मां और बेटे के बीच नोकझोंक चल रही थी. दोपहर में वाईफाई कनेक्शन को लेकर मां-बेटे में झगड़ा हुआ. इसी दौरान आवेश में आकर आरोपी नवीन ने मां का गला दबा दिया और फिर सिर पर डंडे से वार किया. मां बेहोश हो गईं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

आरोपी पर दर्ज है दहेज प्रताड़ना का केस
आरोपी के पिता लक्ष्मण सिंह 10 साल पहले सेना से रिटायर हुए थे. साल 2020 में आरोपी नवीन की शादी हुई थी और 6 महीने बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई. इस मामले में भी दहेज का केस उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दर्ज है. छोटे बेटे नवीन ने ही अपनी मां की हत्या कर दी.

छोटी सी बात को लेकर उपजे विवाद में आरोपी की सनक इतनी बढ़ गई कि उसने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है. वहीं, घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है. आरोपी नवीन को पुलिस गिरफ्त में है और उससे पूछताछ जारी है. 

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget