एक्सप्लोरर

आमेर किले की सुंदरता के कायल हुए अमेरिकी VP जेडी वेंस, जब जलेब चौक देखा तो ऐसा था रिएक्शन

Jaipur News: जयपुर के आमेर किले में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सहायता करने वाले गाइड महेश कुमार शर्मा ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि उन्होंने इस जगह को सेलेक्ट किया

Rajasthan News: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार (22 अप्रैल) को परिवार समेत जयपुर में आमेर किले का दौरा किया. यहां उनका शाही अंदाज में स्वागत किया गया. सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी इस दौरान वहां मौजूद रहे. किले के हाथी स्टैंड से उन्हें खुली जिप्सी में महल तक लाया गया. आमेर किले में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सहायता करने वाले टूरिस्ट गाइड महेश कुमार शर्मा उनके दौरे और उनकी पसंद को लेकर डिटेल्स में जानकारी दी.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) की सहायता करने वाले गाइड महेश कुमार शर्मा ने बताया, "सबसे पहले तो हमारे लिए गर्व की बात है कि उन्होंने इस जगह को सेलेक्ट किया. इस तरह की विजिट जब होती है तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसका बड़ा प्रभाव होता है. जब वे आमेर किले में पहुंचे, तो उनका स्वागत सीएम और डिप्टी सीएम ने किया. उसके बाद आमेर किले में हाथियों ने उनका स्वागत किया. उन्होंने किले में सांस्कृतिक परफॉर्मेंस का भी आनंद लिया. वो अपने बच्चों को बताते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे. 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति को आमेर किले में क्या आया पसंद?

उन्होंने आगे बताया, ''जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति महल में दाखिल हुए और वहां से जलेब चौक को देखा, तो उन्हें यह नजारा बहुत पसंद आया. उन्होंने अपनी बेटी को भी वो नजारा दिखाने के लिए गोद में उठाया और फिर पूरा नजारा दिखाया. यह एक खूबसूरत लम्हा था. इसके बाद उन्होंने महल के दूसरे हिस्से जैसे शीशमहल, मानसिंह महल, सुख निवास को देखकर तारीफ करते हुए बाहर आए. 

'अमेरिकी उपराष्ट्रपति को ये महल बहुत ही खूबसूरत लगा'

जब आए थे तो वो सीढ़ियों से उतरकर आए. उनके साथ में उनकी पत्नी थीं और वो रेड कार्पेट पर चलते हुए आए. इस दौरान उन्होंने सभी का अभिवादन किया. जब वे किले से निकल रहे थे, तो उन्होंने सभी कलाकारों, गाइड और सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया. यह बहुत ही पॉजिटिव मैसेज था कि उन्हें ये महल बहुत ही खूबसूरत लगा." बता दें कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ सोमवार को जयपुर पहुंचे थे.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget