एक्सप्लोरर

जयपुर में ट्रक की CNG ट्रक से टक्कर के बाद बड़ा ब्लास्ट, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे

CNG Gas Tanker Blast Jaipur Ajmer Road: जयपुर में एक CNG ट्रक की टक्कर से दर्जनों गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं और 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं.

Jaipur CNG Truck Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार (20 दिसंबर) की सुबह बड़ा हादसा हो गया. जयपुर के भांकरोटा इलाके में एक साथ दर्जनों गाड़ियों में आग लग गई. दरअसल, यहां एक CNG ट्रक और एक अन्य ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसके बाज बड़ा ब्लास्ट हुआ. आग ने आस-पास की गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया, जिनमें कई यात्री सवार थे. सवारियों ने बसों से उतरकर अपनी जान बचा ली. हालांकि, 12 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है.

हादसा डी क्लॉथोंन के पास शुक्रवार सुबह करीब 5.00 बजे हुआ. हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं, गाड़ियों में फंसे लोगों को दमकल की मदद से बाहर निकाला जा रहा है. सिविल डिफेंस पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ये खबर लिखने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. 

कई गाड़ियां एक के बाद एक टकराईं
बताया जा रहा है कि आग इतनी बुरी तरह फैली है कि गई गाड़ियां अभी भी चपेट में हैं और पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम अभी तक इस पर काबू नहीं पा पाई है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, घटनास्थल पर कोहरा होने की बात बताई जा रही है. यहां दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद अचानक एक के बाद एक कई गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं.


जयपुर में ट्रक की CNG ट्रक से टक्कर के बाद बड़ा ब्लास्ट, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे

टीकाराम जूली ने जताई चिंता
राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जयपुर में हुए इस खौफनाक हादसे पर चिंता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "जयपुर के अजमेर रोड भांकरोटा में DPS के सामने गैस टैंकर में आग लगने की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है. इस घटना में कई लोगों के झुलसने की सूचना मिली है, जो बहुत ही दर्दनाक है. मैं इस घटना के पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि वे इस घटना की जांच करें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें."

पीड़ितों को उचित मुआवजे की मांग
वहीं, टीकाराम जूली ने राजस्थान की भजनलाल सरकार से मांग की है कि इस घटना के पीड़ितों को उचित मुआवजा और चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए. उन्होंने कहा, "हम इस घटना के पीड़ितों के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं."

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की प्रतिक्रिया
वहीं, भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा, "जयपुर के अजमेर रोड स्थित भांकरोटा में कैमिकल टैंकर फटने से हुए भीषण हादसे में हुई जनहानि की सूचना बेहद दुःखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व पीड़ितों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं, ईश्वर आपको यह आघात सहन करने का संबंल प्रदान करें."

यह भी पढ़ें: Bihar Crime News: नवादा के सन्नी हत्याकांड का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुआ था मर्डर, रांची से 3 गिरफ्तार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget