एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: जयपुर में BJP का विरोध प्रदर्शन, किरोड़ी लाल मीणा समर्थकों ने सतीश पूनियां के खिलाफ लगाये नारे

Rajasthan BJP: जयपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में प्रदर्शन में शनिवार को किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों ने नारेबाजी की, जबकि यह प्रदर्शन मीणा के समर्थन में किया गया.

Jaipur BJP Protest : वीरांगनाओं के सम्मान और उनकी मांगों के समर्थन में शनिवार को सांसद किरोड़ी लाल मीणा (Kirori Lal Meena) व सांसद रंजीता कोली (Ranjeeta Koli) के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ जयपुर (Jaipur) में बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में बीजेपी के सभी दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया. 

बीजेपी अध्यक्ष पर जताई नाराजगी
प्रदर्शन के दौरान सांसद किरोड़ी लाल मीणा के कुछ समर्थकों ने बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां के खिलाफ नारे भी लागए. शनिवार को पूरे प्रदेश में बीजेपी ने आंदोलन किया. जयपुर में सांसद किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों ने भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ अपनी नाराजगी भी दिखाई. सूत्रों का कहना है इनमें से कुछ ने वहां  वाहनों पर भी हमला किया.

प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी के बाद किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में नारे लगने लगे. जानकारी हो कि पिछले कई आंदोलनों में बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने सतीश पूनियां का साथ न मिलने का आरोप लगाया है. 

अध्यक्ष के खिलाफ खुलकर नारेबाजी
जयपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में प्रदर्शन में शनिवार को खुलकर किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों ने नारेबाजी की, जबकि यह प्रदर्शन किरोड़ी लाल मीणा के समर्थन में किया गया. प्रदर्शन के दौरान डॉ. सतीश पूनियां सहित काफी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिन्हें विद्याधर नगर थाने ले जाया गया था.

डाॅ. सतीश पूनियां के पैर में चोट भी आई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में राजस्थान में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं. उन्होंने कहा कि वीरांगानाओं, सांसद किरोडी लाल मीणा और सांसद रंजीता कोली के साथ पुलिस द्वारा किए गए र्दुव्यवहार की बीजेपी कड़ी निंदा करती है. 

वीरंगनाओं के अपमान पर उतर आई सरकार - सतीश पूनियां
सतीश पूनियां ने कहा कि गहलोत सरकार वीरांगनाओं और सांसदों के अपमान पर उतर आयी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इशारे पर इस तरह का दमनचक्र पहली बार देखा है. वीरांगानाओं, किरोडी लाल मीणा और रंजीता कोली के साथ किये गए दुर्व्यवहार के अपमान का बदला पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लेगा.

अब फिर होगा जिलों में प्रदर्शन
इस दौरान डा. सतीश पूनियां ने कहा कि संपूर्ण किसान कर्जमाफी, बिगडी कानून व्यवस्था, पेपर लीक, महिला सुरक्षा और वीरांगनाओं के मुददे सहित जनहित के मुददों को लेकर बीजेपी 15 मार्च से जिला कलेक्ट्रेटों का घेराव कर आंदोलन करेगी. उन्होंने बताया कि यह आंदोलन 15 मार्च से शुरू होकर आने वाले दिनों तक चलता रहेगा, जो प्रदेशभर में सभी 33 जिला मुख्यालयों पर होंगे.

इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष राजेंन्द्र राठौड़, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, विधायक अनिता भदेल, निर्मल कुमावत, अशोक लाहोटी, संजय शर्मा, मदन दिलावर, कन्हैयालाल चौधरी सभी इसमें मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: Pulwama Widows Protest: वीरांगनाओं के मामले में कोटा हाइवे जाम करने का प्रयास, हिरासत में लिए गए कई BJP नेता

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget