एक्सप्लोरर

Pulwama Widows Protest: वीरांगनाओं के मामले में कोटा हाइवे जाम करने का प्रयास, हिरासत में लिए गए कई BJP नेता

Kota News: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हैंगिंग ब्रिज टोल नाके पर भारी वाहनों को रोक दिया जिससे लम्बी कतारें लग गईं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बल पूर्वक बीजेपी कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया.

Rajasthan Widow Protest: पुलवामा शहीदों की विरांगनाओं को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाने और सांसद किरोडी लाल मीणा  के साथ किए गए दुर्रव्यवहार के विरोध में बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे को जाम करने का प्रयास किया. बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं ने हैंगिंग ब्रिज टोल नाके पर भारी वाहनों को रोक दिया जिससे लम्बी कतारें लग गईं. जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और बीजेपी कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक हटाया.

डंडे फटकारते हुए पुलिस ने खुलवाया हाईवे
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नमन शर्मा के नेतृत्व में सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाइवे जाम करने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई. जाम लगाए जाने से हाइवे पक वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं. मौके पर पहुंचे पुलिस जाब्ते ने प्रदर्शनकारियों को लाठिया फटकारते हुए खदेड़ दिया. इसके अलावा पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है.
 
शहीद हेमराज के निवास के बाहर भी पुलिस का पहरा
कोटा जिले के सांगोद गांव विनोदकला निवासी विरांगना मधुबाला की मांग है कि सांगोद अदालत चौराहे पर शहीद हेमराज की प्रतिमा लगाई जाए, साथ ही सड़क निर्माण कराया जाए. इस मामले को लेकर वीरांगना किरोडी लाल मीणा के साथ जयपुर में धरने पर बैठी थी, लेकिन उन्हें वहां से पुलिस जबरन कोटा ले आई और घर पहुंचा दिया, साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए उनके घर के बाहर पुलिस के जवान सादा वर्दी में लगाए गए हैं.

क्या हैं इन विधवाओं की मांग
विधवाओं की मांग है कि नियमों में बदलाव किया जाए कि अनुकंपा के आधार पर  शहीदों के बच्चों को ही नहीं बल्कि उन्हें रिश्तेदारों को भी सरकारी नौकरी मिल सके. उनकी अन्य मांगों में सड़कों का निर्माण और उनके गांवों में जवानों की प्रतिमाएं लगाना शामिल है.

यह भी पढ़ें:

Rajsthan BJP Protest: शहीदों की विधवाओं के समर्थन में जयपुर में विरोध प्रदर्शन उग्र, हिरासत में लिए गए BJP नेता-कार्यकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget