एक्सप्लोरर

'BJP की राजनीति राज के लिए नहीं, देश के लिए है', सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर बोले CM भजनलाल शर्मा

BJP Membership Drive: राजस्थान में बीजेपी ने सवा करोड़ नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बीजेपी राजनीति राज के लिए नहीं, देश बदलने के लिए करती है.

Rajasthan News: राजस्थान में बीजेपी ने आज (3 सितंबर) सदस्यता अभियान की शुरुआत की है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मदन राठौड़ ने कहा कि देश में परिवारवादी या व्यक्ति विशेष पर आधारित राजनैतिक पार्टियां कार्य कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी विचारधारा वाली पार्टी है. बीजेपी में अंत्योदय की अवधारणा पर काम किया जाता है.

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है. अब केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाना है. आम जनता को पार्टी परिवार से जोड़ना है. बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर हर परिवार से संपर्क कर नए सदस्य बनाएं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के अभियान से नहीं जुड़ने वाले को भी पार्टी की रीति नीति जरूर बताएं. कार्यकर्ता सवा करोड़ सदस्य के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें.

गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जायेंगे कार्यकर्ता- सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की है. अब बीजेपी प्रदेश के साथ जिलों में सघन अभियान चलाएगी. बीजेपी कार्यकर्ता अभियान को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक लेकर जाएंगे. सदस्यता अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से लोगों को अवगत करवाए. उन्होंने कहा, "बीजेपी राजनीति राज के लिए नहीं, देश बदलने के लिए करती है. बीजेपी हर व्यक्ति को हक दिलाने के लिए काम करती है." बीजेपी सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान में सवा करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जायेगा.

कल से राजस्थान में चलेगा सदस्यता अभियान

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सदस्यता ग्रहण की है. प्रदेश में भी सदस्यता अभियान का आगाज 4 सितंबर को किया जायेगा.

राजस्थान के 51 हजार 700 बूथों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को 200-200 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है. बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत 88 00 00 2024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर या नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन करके भी सदस्य बना जा सकता है. अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि बीजेपी का सदस्यता अभियान दो चरणों में चलेगा. पहला चरण 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कोटा से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी कैंसल, यात्रा पर निकलने पहले देखें लिस्ट

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में मतदान, 14 सितंबर को रिजल्ट
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद खुला राज, पत्नी गिरफ्तार
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget