एक्सप्लोरर

Rajasthan: फसलों पर बरपे बारिश के कहर से किसानों में उदासी, सतीश पूनिया ने सरकार से की मुआवजे की मांग

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां ने आमेर में खेत में जाकर बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई खराब हुईं फसलों का जायजा लिया है. पूनिया ने सरकार से किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की है.

Jaipur Crop Spoiled: रविवार शाम को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है. जयपुर जिले के आसपास के किसानों में मायूसी छा गई है. इस तरह की जोरदार बारिश से खड़ी फसलें गिर गई हैं. वहीं सोमवार को सुबह-सुबह बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने आमेर क्षेत्र में किसानों के खेत में जाकर नुकसान हुई फसलों का जायजा लिया है. डॉ. पूनियां ने कहा कि इतनी तीव्रता के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) हुई है कि फसल पूरे तरीके से नष्ट हो चुकी हैं और किसान भाइयों को भारी नुकसान हुआ है.

पूनिया ने इस दौरान राज्य सरकार (State Government) से आग्रह किया कि जल्द से जल्द फसल खराबे का आंकलन करवाकर किसानों को मुआवजे के रूप में संबल प्रदान किया जाए. पूनियां ने कहा कि राजस्थान का किसान किस तरह से जद्दोजहद करता है, प्रकृति की मार झेलता है, भारी बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है. आमेर विधानसभा क्षेत्र के राजारामपुरा सहित विभिन्न गांवों में ओलावृष्टि से खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई.

 

पशुओं की भी हुई मौत 

बता दें कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से तमाम किसानों के पशुओं की भी मौत हुई है. ऐसे में पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार का युगधर्म है कि फसलों और पशुओं को हुए नुकसान का आंकलन करवाकर जितनी जल्दी हो सके किसानों को मुआवजा राशि देना सुनिश्चित करे. किसानों की खड़ी फसल गिरने से क्षेत्र में मायूसी छाई हुई है. 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

गौरतलब है कि मौसम विभाग जयपुर ने नया अलर्ट जारी किया है. जयपुर, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, झुंझुनू, चूरू,सीकर, नागौर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन या आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. सोमवार को भी बारिश की पूरी संभावना लग रही है. पिछले कई दिनों से लगातार मौसम विभाग बारिश की सम्भवना बताग रहा है. बारिश होने से प्रदेश के किसानों में निराशा है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan New Districts: भिवाड़ी जिले की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक की चेतावनी, बोले- 'जनता जो चाहेगी वही करना पड़ेगा, नहीं तो...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget