Kota News: इंटरलॉकिंग के चलते कई ट्रेनें रद्द, रूट भी बदला, सफर से पहले देख लें लिस्ट
Indian Railway:यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिये रेलवे ने खेद जताया है. ट्रेन संबंधी डिटेल जानकारी रेल मदद 139 और ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करने की सलाह दी गई है.

Kota Train News: पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा-रूठियाई-कोटा सेक्शन के दोहरीकरण के लिए कोटा स्टेशन पर 18 फरवरी से 20 फरवरी (3 दिन) तक और सोगरिया स्टेशन पर दिनांक 19 फरवरी से 20 फरवरी (2 दिन) नान इंटरलाकिंग किया जाना है. इस कार्य के कारण इस मार्ग से होकर जाने वाली कई जोड़ी गाड़ियों को अपने प्रारंभिक स्टेशन से पूरी तरह या आंशिक निरस्त और कई ट्रेन मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है.
निरस्त की जाने वाली गाड़ियां
- ट्रेन नंबर 19803/19804 (कोटा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा) कोटा से दिनांक 18.02.2023 और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दिनांक 19.02.2023 को निरस्त.
- ट्रेन नंबर 22983/22984 (कोटा-इंदौर-कोटा), दोनों दिशाओं में दिनांक 18.02.2023 से 20.02.2023 तक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 19813/19814 (कोटा-हिसार-कोटा),कोटा से दिनांक 18.02.2023 और हिसार से दिनांक 19.02.2023 को निरस्त.
- ट्रेन नंबर 19807/19808 (कोटा-हिसार-कोटा),कोटा से दिनांक 19.02.2023 और हिसार से दिनांक 20.02.2023 को निरस्त.
- ट्रेन नंबर 19811/19812 (कोटा-इटावा-कोटा), कोटा से दिनांक 17.02.2023 से 20.02.2023 तक और इटावा से दिनांक 18.02.2023 से 21.02.2023 तक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 19815/19816 (कोटा-मंदसोर-कोटा), दोनों दिशाओं में दिनांक 18.02.2023 से 20.02.2023 तक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 19819/19820 (कोटा-वड़ोदरा-कोटा), कोटा से दिनांक 18.02.2023 से 20.02.2023 तक और वड़ोदरा से दिनांक 19.02.2023 से 21.02.2023 तक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 05833/05834 (कोटा-मंदसोर-कोटा), कोटा से दिनांक 18.02.2023 से 20.02.2023 तक और मंदसोर से दिनांक 18.02.2023 से 21.02.2023 तक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 05837/05838 (कोटा-जूनाखेड़ा-कोटा), दोनों दिशाओं में दिनांक 18.02.2023 से 20.02.2023 तक निरस्त .
- ट्रेन नंबर 05839/05840 (कोटा-झालावाड़ सिटी-कोटा), दोनों दिशाओं में दिनांक 18.02.2023 से 20.02.2023 तक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 05835/05836 (मंदसोर-उदयपुर सिटी-मंदसोर), दोनों दिशाओं में दिनांक 20.02.2023 से 21.02.2023 तक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 19817/19818 (रतलाम-आगरा फोर्ट-रतलाम), रतलाम से दिनांक 21.02.2023 से 22.02.2023 तक आगरा फोर्ट से दिनांक 19.02.2023 से 20.02.2023 तक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 05913/05914 (कोटा-यमुना ब्रिज आगरा-कोटा), कोटा से दिनांक 19.02.2023 से 20.02.2023 तक और यमुना ब्रिज आगरा से दिनांक 22.02.2023 से 23.02.2023 तक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 19327/19328 (रतलाम-उदयपुर सिटी-रतलाम), रतलाम से दिनांक 20.02.2023 से 21.02.2023 तक और उदयपुर सिटी से दिनांक 21.02.2023 से 22.02.2023 तक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 18009/18010 (संतरागाछी-अजमेर- संतरागाछी), संतरागाछी से दिनांक 17.02.2023 को और अजमेर से दिनांक 19.02.2023 को निरस्त.
- ट्रेन नंबर 18009/18010 (दुर्ग-अजमेर-दुर्ग), दुर्ग से दिनांक 19.02.2023 को और अजमेर से दिनांक 20.02.2023 को निरस्त.
- ट्रेन नंबर 14813/14814 (जोधपुर-भोपाल-जोधपुर), दोनों दिशाओं में दिनांक 18.02.2023 से 19.02.2023 तक निरस्त.
आंशिक निरस्त की जाने वाली गाड़ियां
- ट्रेन नंबर 06615/06616 (नागदा-कोटा-नागदा), नागदा से दिनांक 18.02.2023 से 20.02.2023 तक और कोटा से दिनांक 19.02.2023 से 20.02.2023 तक दोनों दिशाओं में कोटा-रेवथा रोड़ के मध्य आंशिक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 06613/06614 (कोटा-झालावाड़ सिटी-कोटा), कोटा से दिनांक 18.02.2023 से 20.02.2023 तक और झालावाड़ सिटी से दिनांक 19.02.2023 से 20.02.2023 तक दोनों दिशाओं में कोटा-रेवथा रोड़ के मध्य आंशिक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 11603/11604 (कोटा-बीना-कोटा), कोटा से दिनांक 19.02.2023 से 20.02.2023 तक और बीना से दिनांक 18.02.2023 से 19.02.2023 तक दोनों दिशाओं में कोटा-डिगोद के मध्य आंशिक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 19103/19104 (रतलाम-कोटा-रतलाम), दोनों दिशाओं में दिनांक 18.02.2023 से 20.02.2023 तक कोटा-रामगंज मंडी के मध्य आंशिक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 19109/19110 (कोटा-मथुरा-कोटा), दोनों दिशाओं में दिनांक 18.02.2023 से 20.02.2023 तक कोटा-सवाई माधोपुर के मध्य आंशिक निरस्त.
- ट्रेन नंबर 05914 (आगरा फोर्ट-कोटा), दिनांक 18.02.2023 से 19.02.2023 तक कोटा-सवाई माधोपुर के मध्य आंशिक निरस्त.
मार्ग परिवर्तन की जाने वाली गाड़ियां
- ट्रेन नंबर 19817/19818 (रतलाम-आगरा फोर्ट/यमुना ब्रिज आगरा-रतलाम), रतलाम से दिनांक 18.02.2023 से 20.02.2023 तक और यमुना ब्रिज आगरा से दिनांक 17.02.2023 से 20.02.2023 तक अपने पूर्व मार्ग के बजाय थलेरा-गुर्ला-केशोरी पाटन होकर जाएगी.
- ट्रेन नंबर 12963/12964 (उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी), दोनों दिशाओं में दिनांक 18.02.2023 से 19.02.2023 तक अपने पूर्व मार्ग के बजाय थलेरा-गुर्ला-केशोरी पाटन होकर जाएगी.
- ट्रेन नंबर 12181/12182 (जबलपुर-अजमेर-जबलपुर), दोनों दिशाओं में दिनांक 18.02.2023 से 19.02.2023 तक अपने पूर्व मार्ग के बजाय सोगरिया-कोटा-सी केविन होकर जाएगी.
- ट्रेन नंबर 13424 (अजमेर-भागलपुर), दिनांक 18.02.2023 को अपने पूर्व मार्ग के बजाय सोगरिया-कोटा ह्लसीह्व केविन होकर जाएगी.
- ट्रेन नंबर 20971 (उदयपुर सिटी-शालीमार), दिनांक 18.02.2023 को अपने पूर्व मार्ग के बजाय सोगरिया-कोटा ह्लसीह्व केविन होकर जाएगी.
- ट्रेन नंबर 18574 (भगत की कोठी-विशाखापत्तनम), दिनांक 18.02.2023 को अपने पूर्व मार्ग के बजाय सोगरिया-कोटा-सी केविन होकर जाएगी.
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जनसम्पर्क अधिकारी-कोटा रोहित मालवीय द्वारा बताया कि यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है, लेकिन विकास के लिए कार्य किया जाना आवश्यक है. इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि यात्रियों को असुविधा ना हो. यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों, एनटीईएस, रेल मदद 139 और ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें.
ये भी पढ़ें: Junaid-Nasir Murder Case: जुनैद-नासिर हत्याकांड पर सचिन पायलट ने दिया बयान, जानें क्या कहा?






















