एक्सप्लोरर

Hand Held Terminal: अब ट्रेन में टीटीई के हाथ में नहीं दिखेगा आरक्षण चार्ट, जानें- कैसे होगा टिकट चेक?

हैंड हेल्ड टर्मिनल की शुरुआत सबसे पहले कोटा मंडल की कोटा से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली जन शताब्दी और उदयपुर से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस में की गई है.

Kota Hand Held Terminal: डिजिटल इंडिया (Digital India) अभियान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) की तरफ से चलती ट्रेन में आरक्षित टिकट की जांच के लिए टिकट चल निरीक्षकों/परीक्षकों द्वारा हैंड हेल्ड टर्मिनल (HHT) उपकरण का उपयोग किया जा रहा है. ऐसे में अब टीटीई (TTE) के हाथ में पहले की तरह चार्ट दिखाई नहीं देगा. इसी कड़ी में राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) मंडल में भी चलती ट्रेन में आरक्षित टिकट की जांच निरीक्षकों/परीक्षकों द्वारा आरक्षण चार्ट की जगह पर अब डिजिटल तकनीकी की नई ई-डिवाइस हैंड हेल्ड टर्मिनल से की जा रही है.

पमरे ने कोटा मंडल को 182 हैंड हेल्ड टर्मिनल उपलब्ध कराए हैं. इसके लिए मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है. इस नई ई-डिवाइस रूपी अत्याधुनिक तकनीकी से परिपूर्ण हैंड हेल्ड टर्मिनल की शुरुआत सबसे पहले कोटा मंडल की कोटा से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली जन शताब्दी और उदयपुर से निजामुद्दीन के बीच चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस में की गई है. वर्तमान में कोटा मंडल के सभी मेल/एक्स ट्रेनों में आरक्षित टिकट की जांच के लिए हैंड हेल्ड टर्मिनल उपकरण का उपयोग किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: अजमेर में खुला 'ट्रेन कोच रेस्टोरेंट', यहां मिलेंगी खाने की 250 से ज्यादा वैरायटी

खाली सीट का भी तत्काल लगेगा पता

यात्रियों से निवेदन है कि यात्री उसी स्टेशन से गाड़ी पकड़ें, जहां से उन्होंने बोर्डिंग प्वाइंट टिकट में लिख कर दिया है, जिससे यात्रा के दौरान असुविधा न हो. चलती ट्रेन में कंप्यूटर आधारित टिकट की जांच के लिए भारतीय स्तर पर रेलवे ने एचएचटी उपकरण शुरू की है. इस तरह की व्यवस्था से ट्रेन में खाली सीट के बारे में पता लग जाएगा. इससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को भी खाली सीट उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी, जिससे यात्रियों को संतुष्टि होगी. ज्यादा बुकिंग से रेलवे का भी राजस्व बढ़ेगा. साथ ही डिजिटल इंडिया अभियान को भी बढ़ावा मिलेगा.

कागज की होगी बचत

इस तरह के उपकरण से टिकट जांच करने वाले कर्मचारी को भी सहूलियत होगी. उनके टर्मिनल उपकरण पर उपलब्ध सीटों का विवरण होगा और आरक्षण चार्ट भी नहीं देखना पड़ेगा. इसके उपयोग से टीटीई के कार्य में पारदर्शिता आएगी और ट्रेन के संचालन के दौरान खाली बर्थ का उपयोग भी रेल रिकॉर्ड के साथ होगा. इस एचएचटी के द्वारा अब टिकिट निरीक्षक चार्ट के स्थान पर इसमें यात्री का विवरण देख सकेंगे, जिससे कागज की बचत के साथ ही मैन पावर की भी बचत होगी.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: मिड-डे-मील योजना को लेकर सरकार सख्त, जली रोटी खिलाई तो संस्था प्रधान होंगे जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget