एक्सप्लोरर

भारत-पाक तनाव के बीच जोधपुर में हाई लेवल मीटिंग, आपातकाल से निपटने का प्लान तैयार

India Pakistan News: जोधपुर में आपातकालीन सेवाओं की तैयारी के लिए उच्च स्तरीय बैठक की गई. इस मीटिंग में जिला कलक्टर ने स्वास्थ्य, परिवहन समेत कई विभागों को अहम निर्देश दिए.

Rajasthan News: जोधपुर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर कंट्रोलर नागरिक सुरक्षा कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और जिला स्तर पर संभावित आपातकालीन स्थितियों से निपटने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया.

जिला कलक्टर ने कहा, यदि किसी कारणवश ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न होती है और विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, तो सायरन की सूचना प्रणाली प्रभावित नहीं होनी चाहिए. इसके लिए सभी चिन्हित स्थानों पर जनरेटर की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि सायरन समय पर बज सकें और आमजन को सतर्क किया जा सके.

परिवहन विभाग को बसों की तैयारी रखने के निर्देश

परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि आपातकालीन स्थिति में आमजन के सुरक्षित आवागमन के लिए आरएसआरटीसी और निजी बसों की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर बसों की उपलब्धता, त्वरित राहत और स्थानांतरण के लिए एक संचालित योजना तैयार की जाए.

चिकित्सा संस्थानों में संसाधनों की समुचित व्यवस्था

बैठक में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी राजकीय अस्पतालों, निजी चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में बेड, रक्त यूनिट और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. विशेष ब्लड डोनेशन ड्राइव चलाने के निर्देश भी ताकि किसी भी स्थिति में रक्त की कमी न हो.

जिला कलक्टर अग्रवाल ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित निर्णय, समन्वय और सजगता अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ “रीस्पॉन्स प्लान” तैयार करने के निर्देश दिए, जिसमें संसाधनों का वास्तविक समय पर उपयोग सुनिश्चित हो सके. आमजन की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. ऐसी किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की त्वरित और प्रभावशाली प्रतिक्रिया ही जनसुरक्षा की गारंटी होगी. सभी विभाग इस दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें.

इस दौरान जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी, नगर निगम के आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (प्रथम ) जवाहर चौधरी, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर (द्वितीय)  सुरेंद्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर(शहर) उदयभानु चारण सहित डिस्कॉम,परिवहन, बीएसएनएल, चिकित्सा विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget