एक्सप्लोरर

'अंधेरे में डूबा इलाका, एक घंटे तक धमाकों की आवाज...', जैसलमेर के लोगों ने बताया कैसा था मंजर?

Jaisalmer News: जैसलमेर में स्थानीय लोगों ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा ड्रोन को रोके जाने के बाद आसमान में आग के गोले देखे गए. बीकानेर में भी इसी तरह की गतिविधि की सूचना मिली.

India Pakistan Attack News : राजस्थान के जैसलमेर के किशनघाट इलाके में शुक्रवार की सुबह बम जैसी वस्तु मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और वायुसेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस के अनुसार, यह वस्तु कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किशनघाट के सामने स्थित जोगियों की बस्ती में एक नर्सरी के पास पड़ी दिखी.

कोतवाली थाने के थानाधिकारी प्रेम दान ने बताया कि यह बम जैसी वस्तु लग रही है और सेना के विशेषज्ञ इसे निष्क्रिय करने के लिए किशनघाट पहुंच रहे हैं. स्थानीय निवासी अर्जुन नाथ ने जब इस बम जैसी वस्तु को देखा तो किशनघाट के सरपंच प्रतिनिधि कल्याण राम को सूचित किया, जिन्होंने अधिकारियों को इसके बारे में बताया.

सीमा से सटे गांवों के लोगों का कहना है कि सीमा पर रहने वाले हम सभी लोगों में न तो कोई डर है और न ही कोई संशय है. यहां हर कोई मानता है कि अगर सेना को किसी भी तरह की मदद की जरूरत है, तो हमउनके साथ खड़े होंगे.


अंधेरे में डूबा इलाका, एक घंटे तक धमाकों की आवाज...', जैसलमेर के लोगों ने बताया कैसा था मंजर?

उन्होंने बताया कि इसके बाद स्थानीय पुलिस और भारतीय वायुसेना की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आगे की जांच जारी है.

जैसलमेर में जोरदार धमाकों की आवाज

जानकारों के अनुसार, यह वस्तु गुरुवार रात करीब 10.30 बजे जैसलमेर की ओर पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोन के हिस्सों जैसी दिख रही थी. हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. अधिकारियों ने निवासियों से शांत रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है. क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम को जैसलमेर में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई और पाकिस्तान की सीमा से लगे पश्चिमी राजस्थान के जिलों में 'ब्लैकआउट' लागू कर दिया गया, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया.

सीमा पर कभी भी किसी भी तरह की घुसपैठ हो सकती है...

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि जैसलमेर में जोरदार आवाज सुनी गई. कुछ देर की शांति के बाद करीब एक घंटे तक धमाकों की आवाज सुनाई देती रही. जैसलमेर के राणाऊ गांव के एक निवासी ने कहा, 'हमने कुछ नहीं देखा...सिर्फ आवाजें सुनीं, जिससे हम डर गए.' उसी गांव के निवासी अमर सिंह सोलंकी ने ‘पीटीआई’ को बताया, 'हम तो सीमा के पास ही रहते आए हैं और हमेशा सतर्क रहते हैं क्योंकि सीमा पर कभी भी किसी भी तरह की घुसपैठ हो सकती है.'

सोलंकी ने कहा, “...हम सेना का साथ देने के लिए तैयार हैं, हम सतर्क हैं...हम पूरी तरह तैयार हैं.' जोरदार धमाकों और पूरी तरह से 'ब्लैकआउट' के बाद अनिश्चितता की रात को याद करते हुए, राणाऊ गांव के एक अन्य निवासी ने कहा, 'ब्लैकआउट के बाद, हम समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है. बाद में हमें पता चला कि यह पाकिस्तान की ओर से हमला था.'

वहीं जैसलमेर में स्थानीय लोगों ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा ड्रोन को रोके जाने के बाद आसमान में आग के गोले देखे गए. बीकानेर में भी इसी तरह की गतिविधि की सूचना मिली, जहां कथित तौर पर भारतीय बलों द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया.

बीकानेर जिले के खाजूवाला के पास गांव 40 केवाईडी के एक निवासी ने कहा, 'मैंने खुद कुछ नहीं सुना, लेकिन मेरे पोते ने मुझे बताया कि कल रात यहां बमबारी हुई थी. बाद में, मैंने अपना फोन पर देखा कि वास्तव में हमला हुआ था.'

इसी गांव के पूर्व सैनिक राजवीर सिंह ने ‘पीटीआई’ को बताया, 'जब हमला हुआ तो हमने धमाके सुने और हम सभी तुरंत जाग गए. हम सभी ने आवाज़ें स्पष्ट रूप से सुनीं, और हमारे सामने चमकदार रोशनी देखी.' उन्होंने कहा, 'पहले तो लोग थोड़े डरे हुए थे, लेकिन बाद में जब हमें पता चला कि भारतीय सेना ने अपने 'राइट टू रिस्पॉन्ड' के तहत पाकिस्तान को जवाब दिया है, तो हम सभी को बहुत खुशी हुई.'

इसी गांव के निवासी राजेंद्र आचार्य ने कहा, 'सीमा पर रहने वाले हम सभी लोगों में न तो कोई डर है और न ही कोई संशय है. वास्तव में, यहां हर कोई मानता है कि अगर सेना को किसी भी तरह की मदद की जरूरत है, तो हम रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में उनके साथ खड़े होंगे.'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget