एक्सप्लोरर

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर जयपुर में जश्न का माहौल, बीजेपी-कांग्रेस ने जिला कार्यालयों पर किया झंडारोहण

Happy Independence Day 2023: जयपुर में स्वतंत्रता दिवस पर चारों तरफ धूम मची है. बीजेपी, कांग्रेस और आप सहित दूसरी सियासी जमातों ने पार्टी कार्यलयों पर झंडारोहण किया, वहीं बीजेपी ने यात्रा निकाली.

Independence Day 2023 in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्वतंत्रता दिवस पर चारों तरफ जश्न का माहौल है. इस दौरान कहीं तिरंगा यात्रा निकाली गई तो कहीं पर झंडारोहण किया गया है. कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा साढ़े सात बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया. स्वतंत्रता दिवस पर बीजेपी कार्यालय पर भी कार्यक्रम हुए हैं. बीजेपी नेता डा. पंकज सिंह ने तिरंगा गौरव यात्रा का आयोजन किया.

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं और बीजेपी नेताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति से ओत प्रोत नारे लगाते हुए, शहर के प्रमुख मार्गों से गौरव यात्रा निकाली. बीजेपी नेताओं ने शहीद स्मारकों पर रुक कर माल्यापर्ण कर नमन किया. पंकज सिंह ने बताया कि घर-घर तिरंगा अभियान के तहत गौरव यात्रा का शुभारंभ एलबीएस कॉलेज से किया गया है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने भी जयपुर में झंडारोहण किया.

'पीएम मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा में लें हिस्सा'

बीजेपी की ये गौरव यात्रा कोटपूतली, मेन मार्केट, कोटपूतली चैराहा, मोलेहेडा गांव शहीद स्मारक, सांगटेड़ा, पनियाला मोड़, मोरदा बस स्टैंड होते हुए मालपुरा समाप्त हुई. बीजेपी नेता पंकज सिंह ने कहा कि युवाओं के कंधों पर दोहरी जिम्मेदारी है, उन्हें अपना जीवन भी कामयाब बनाना है और देश के गौरव और सम्मान की भी रक्षा करनी है. इसे हम जन सेवा के हित में चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि देशहित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर युवा तिरंगा यात्राओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपने घरों पर तिरंगा लहराएं. 

आजादी की रक्षा के लिए ले संकल्प- सत्यवीर

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यवीर अलोरिया ने कहा कि, 'आजादी के इस पावन अवसर पर मैं भारत मां के उन सभी वीर सपूतों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया. वह आज भी सीमाओं पर हमारे देश की, हमारी आजादी की रक्षा कर रहे हैं. उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि, 'इस अवसर पर हमारी युवा शक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि हमारे पूर्वजों ने हमें जो आजादी दी है, उसकी हर हाल में रक्षा करें और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहे.'

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: राजस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget