एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: राजस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

Rajasthan News: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी ध्वजारोहण किया. साथ ही कई घोषणाएं भी की.

Independence Day 2023: राजस्थान में देश का 77 वां स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया जहां शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से लबरेज कार्यक्रम हुए तो वहीं सड़कों पर युवाओं की टोलियां तिरंगा लेकर घूमती नजर आईं. राज्य स्तरीय समारोह यहां सवाई मान सिंह स्टेडियम में हुआ, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया.

इस अवसर पर गहलोत ने अपने संबोधन में कई घोषणाएं भी की, जिनमें रामगढ़ बांध को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के तहत ईसरदा बांध से लिए पानी से भरने और पुलिस में कांस्टेबल से लेकर पुलिस निरीक्षक पद तक की पदोन्नति भी समयबद्ध विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के माध्यम से कराना शामिल है.

इससे पहले गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया, बाद में वह शहर में स्थित अमर जवान ज्योति पहुंचे. उन्होंने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में झंडारोहण किया
गहलोत ने शासन सचिवालय में राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी ध्वजारोहण किया. इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए.

समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में संविधान की उद्देशिका एवं मौलिक कर्तव्यों के वाचन से बने विश्व रिकॉर्ड का प्रोविजनल सर्टिफिकेट भेंट किया. राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में झंडारोहण किया. बाद में उन्होंने आरएसी गारद की सलामी ली. मिश्र ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले बालक-बालिकाओं को मिठाई वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया.

युवाओं की टोलियां तिरंगा लेकर घूमती नजर आईं
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने विधानसभा में झंडारोहण किया. उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. राज्य में सभी जिला मुख्यालयों पर जिला स्तरीय कार्यक्रम हुए जिनमें प्रभारी मंत्री मौजूद रहे. इस अवसर पर विद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक व देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए. कई शहरों में युवाओं की टोलियां तिरंगा लेकर घूमती नजर आईं. लोगों ने घरों के साथ-साथ वाहनों पर भी तिरंगा लगाकर अपनी भावनाओं का इजहार किया.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2023: कोटा पोस्ट ऑफिस ने जारी किया नया पोस्ट कार्ड, जिस पर दिखेंगे पीएम मोदी के साथ देश के...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget