एक्सप्लोरर

Rajasthan: पेट्रोल पंप वालों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Rajasthan News: भरतपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में सभी पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते बंद हैं. पेट्रोल पंप बंद रहने से वाहन चालकों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है.

Rajasthan Petrol Pump Strike: राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर भरतपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में भरतपुर जिले सभी पेट्रोल पंप आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते बंद हैं. पेट्रोल पंप बंद रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर दोपहिया वाहन चालकों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है. 13 और 14 सितम्बर को दो दिन सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक राजस्थान के सभी पेट्रोल पम्प बंद किये गए थे, लेकिन सरकार से वार्ता नहीं होने के कारन 15 सितंबर से पेट्रोल पम्प डीलर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.

जानकारी के अनुसार राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स द्वारा वैट को कम करने की मांग को लेकर राजस्थान में लगभग 6800 पेट्रोल पंप पर आज से ताला लटक गया है. पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार वैट कम करें, अगर सरकार वैट काम नहीं करेगी तब तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे. शुक्रवार 15 सितंबर से राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स के आव्हान पर राजस्थान के सभी पेट्रोल पम्प संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल कर पेट्रोल पंप बंद रखेंगे.

राजस्थान में सबसे ज्यादा वैट है, देश के अन्य राज्यों में वैट कम होने के कारण पेट्रोल डीजल सस्ता है.  राजस्थान में पेट्रोल पर 31.04 और डीजल पर 19.30 प्रतिशत वैट है. वहीं हरियाणा में पेट्रोल पर 18.20 और डीजल पर 16 प्रतिशत वैट है. पंजाब में पेट्रोल पर 13.77 और डीजल पर 09.92 प्रतिशत वैट है. दिल्ली में पेट्रोल पर 19.40 और डीजल पर 16.75 प्रतिशत वैट है, तो वहीं उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पर 19.36 और डीजल पर 17.08 प्रतिशत वैट है. अब राजस्थान पेट्रोलियम एसोसिएशन द्वारा मांग की गई है की राजस्थान में भी अन्य राज्यों की तरह वैट कम किया जाए. जिससे पेट्रोल - डीजल के दाम कम हो सके.

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के भरतपुर जिला अध्यक्ष ने बताया है कि राजस्थान में अन्य राज्यों से वैट ज्यादा है. वैट ज्यादा होने के कारण राजस्थान में डीजल और पेट्रोल काफी महंगा है. इसकी वजह से राजस्थान में पेट्रोल पंप पर बिक्री कम है. जिसका खामियाजा सरकार को भी भुगतना पड़ रहा है. इस से राजस्व की हानि हो रही है.  राजस्थान में डीजल पर 19 .03 प्रतिशत वैट है और पेट्रोल 31. 04 प्रतिशत है, अगर अन्य राज्यों की बात की जाये तो पंजाब में पेट्रोल पर 13.77 और डीजल पर 09.92 प्रतिशत वैट है.  हरियाणा में भी कम है. देश में राजस्थान में सबसे ज्यादा वैट है. 

जब तक वैट कम नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी
भरतपुर जिले में 182 पेट्रोल पंप है, जिसमे से 21 पेट्रोल पंप बंद हो गए है और आधे पेट्रोल पंप लाइन में है, जो पेट्रोलियम पदार्थ नहीं बिकने के कारण बंद होने के कगार पर है. बिक्री कम होने के कारण पेट्रोल पंप के खर्चे भी नहीं निकल रहे है.  पेट्रोल पंप बंद होने से कर्मचारी बेरोजगार हो रहे है सरकार को भी नुकसान हो रहा है. जब तक वैट कम नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा में हॉस्टल के रास्ते में भरा कीचड़, निकल रहे सांप, डॉक्टर्स ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
सचिन पायलट का निशाना, 'पहले नोटबंदी हुई थी, अब वोटबंदी की जा रही'
सचिन पायलट का निशाना, 'पहले नोटबंदी हुई थी, अब वोटबंदी की जा रही'
जयपुरः डिग्री कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की मांग, छात्रों ने किया प्रदर्शन
जयपुरः डिग्री कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की मांग, छात्रों ने किया प्रदर्शन
जयपुर के इस इलाके में 63 फैक्ट्रियों पर बंद होने का खतरा, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इस इलाके में 63 फैक्ट्रियों पर बंद होने का खतरा, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे इतने बदलाव? जानें कौन हो सकता है बाहर
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget