एक्सप्लोरर

Jodhpur News: 15 घंटों से लगातार पीने का पानी हो रहा है बर्बाद, गंदे पानी को घर ले जाने को मजबूर हुए लोग

Rajasthan News: राजस्थान में पानी की किल्लत से कई जिलों में पानी गाड़ियों से पहुंचाया जा रहा है, तो कई जगहें ऐसी हैं जहां पर घंटों पैदल चलकर बच्चे और महिलाएं पीने के पानी भरने को मजबूर हैं.

Rajasthan Water Crisis: देश सहित राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के संकेत दिए हैं. साथ ही प्रदेश में पानी की किल्लत का आलम यह है कि कई जिलों में पानी गाड़ियों से ले जाया जा रहा है, तो कई जगहें ऐसी हैं जहां पर घंटों पैदल चलकर बच्चे और महिलाएं पीने के पानी भरने को मजबूर हैं. वहीं राजनेताओं और सरकार द्वारा पानी बचाने को लेकर सरकारी मुहिम चलाााई गई है. साथ ही कई टीमें भी बनाई गई हैं जिससे की पानी आम लोगों तक पहुंचे और पानी बर्बादी होने से रोका जा सके.

सड़क बनी स्विमिंग पुल 
जोधपुर शहर में इन दिनों सड़क का विकास कार्य चल रहा है. सोजती गेट क्षेत्र में सड़क के काम के दौरान पानी की पाइप लाइन टूट गई है, लेकिन टूटी पाइप लाइन को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है, इसकी वजह से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. इसके बाद से बीती रात से अभी तक पानी की बर्बादी हो रही है. ऐसा लग रहा है जैसे सड़क एक स्विमिंग पुल बन गई हो.

सड़क पर लगातार पानी की बौछारें चल रही हैं और ऐसे में क्षेत्रवासी इतने मजबूर हैं कि पानी की कटौती लगातार जारी है. 4 से 5 दिन के भीतर एक बार पानी आता है, वह भी 1 घंटे के लिए. पानी की कीमत यह क्षेत्रवासी समझते हैं क्योंकि वो गंदे पानी को भी अपने घर ले जाने को मजबूर हैं. कई महिला और छोटे बच्चे यहां से पानी भरकर अपने घर ले जा रहे हैं. उन्होंने कहा, पानी कभी आता हैं तो कभी हम इंतजार ही करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Jhunjhunu News: भरी सभा मे बीजेपी सांसद नरेंद्र खीचड़ की फिसली जुबान, बोले- बीजेपी को जड़ से उखाड़ फेकना है

पानी की बर्बादी से क्षेत्रवासी नाराज 
क्षेत्रवासी और ठेकेदारों ने बहते पानी के लिए जिम्मेदारों को फोन किया लेकिन मौके पर ना तो पार्षद पहुंचा और ना ही कोई पीएचडी अपार्टमेंट से कर्मचारी. पानी की बर्बादी को लेकर यहां कोई नहीं पहुंचा है. क्षेत्रवासी इस बात से नाराज हैं कि एक ओर तो पानी की कटौती चल रही है और हम बूंद-बूंद को लेकर तरस रहे हैं. वहीं लाखों लीटर पानी इस तरह से सड़क पर बर्बाद हो रहा है और इसको लेकर विभाग की नींद भी नहीं खुल रही.

यह भी पढ़ें: Alwar News: अलवर के राजगढ़ में गिराए गए 300 साल पुराने शिव मंदिर का जानिए इतिहास, क्यों खास था मंदिर?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget