एक्सप्लोरर

Kota Road Accident: आपस में टकराने से पिकअप और बस में भयंकर आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

Rajasthan News: सवारी बस मुरैना से अहमदाबाद जा रही थी. बस में 50 से ज्यादा सवारियां थीं. हाइवे पर पिकअप ड्राइवर गाड़ी की स्टेपनी बदल रहा था. उसी समय तेज रफ्तार सवारी बस ने पीछे से टक्कर मार दी.

Kota News: राजस्थान के कोटा शहर के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार सवारी बस ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के बीच डिवाइडर पर चढ़ गए और भूसे ने आग पकड़ ली. बस में आग लगने से सवारियों ने कूदकर जान बचाई. सूचना पर निगम की 5 दमकलें मौके पर पहुंची और 2 घंटे में आग पर काबू पाया. पुलिस के अनुसार हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं. बस ड्राइवर और पिकअप ड्राइवर दोनों फरार हैं. 

टक्कर के बाद बस में भर गया भूसा
सवारी बस मुरैना से अहमदाबाद जा रही थी. बस में 50 से ज्यादा सवारियां थीं. बताया जा रहा है कि 'खड़े गणेशजी' के पीछे हाइवे पर पिकअप ड्राइवर गाड़ी की स्टेपनी बदल रहा था. उसी समय तेज रफ्तार सवारी बस ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बस में भी भूसा भर गया. बस के पीछे के हिस्से में आग लगी जो भूसे के कारण बढ़ती गई. हादसे में बस के आगे के शीशे टूट गए. जिससे सवारियां चोटिल हो गईं. हवा के कारण आग बढ़ती देख सवारियों ने बस से कूदकर जान बचाई.

Jaipur News: शराब माफिया उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, हाइवे से सटी दुकानों पर वसूले जा रहे मनमाने रेट

सवारियों के भरे लगेज जलकर खाक
बताया जा रहा है कि बस के पीछे की डिग्गी में कपड़े का थान रखा हुआ था. आग लगने से कपड़े का थान भी चपेट में आ गया जिससे और आग भीषण हो गई. आग में सवारियों के सामान भी जल गए. सामान में लोगों के कपड़े और रुपए भी रखे हुए थे.

मौके पर लगा जाम
बताया गया कि घटना के बाद मौके पर जाम लग गया. घटना के बाद काफी देर तक सवारियां सड़क किनारे बैठे रहीं और सुबह 6 बजे एक ट्रक में सवार होकर निकल गईं. बाद में क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को बीच सड़क से हटाया गया. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Rajasthan: उदयपुर में जीवित रहते हुए महिला ने किया देहदान, कहा मेडिकल छात्रों के हित में लिया फैसला 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget