एक्सप्लोरर

हीटवेव के बीच राजस्थान में मेडिकल एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जान लें क्या करना जरूरी

Heatwave in Rajasthan: एडवाइजरी में कहा गया है कि तेज धूप में केवल जरूरत के लिए ही बाहर निकलें. अगर जाना जरूरी हो लतो ताजा भोजन और पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पीकर ही जाएं. 

Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान के जालोर में भीषण गर्मी का कहर जारी है. यहां दिन का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, लगातार गर्मी का तेवर जनजीवन पर कहर बरपा रहा है. सुबह 9.00 बजे से ही गर्म हवाओं का दौर देखा जा रहा है. 

जिले में कई जगहों पर बिजली कटौती ने भी लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, तेज गर्मी का यह दौर अभी खत्म नहीं होने वाला है. 25 मई तक जिले में हीटवेव को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है. इसके कारण दिन के तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. 

बता दें, जालोर-सांचौर में भीषण गर्मी के कारण आसमान से आग बरसने जैसा एहसास हो रहा है. यहां दिन का तापमान 45.7 डिग्री के पार है तो वहीं रात का तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया है. दिन के साथ ही रात को भी गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर दिया है. देर रात तक लू चलने का एहसास हो रहा है. 

बीते कुछ दिनों का तापमान कुछ इस प्रकार है-
18 मई को आधिकतम तापमान 46.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.8 दर्ज किया किया गया 
19 मई को अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री और न्यूनतम 31.8 रिकॉर्ड किया गया है
20 मई को अधिकतम तापमान 44.7 और न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री रहा
21 मई को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.1 दर्ज किया गया
22 मई को भी अधिकतम तापमान करीब 45.5 डिग्री देखने को मिला. 

आगामी दिनों में जिले में रहेगा हीटवेव का असर 
मौसम विभाग द्वारा आगामी 25 मई तक जालोर जिले में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है. आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्म ऋतु में लू-ताप गर्मी, तापमान बढ़ने, ताप की लहर, हीट वेव एवं अन्य विपरीत जलवायु परिवर्तन से आमजन के बचाव एवं राहत के लिए ‘‘क्या करें व क्या ना करें’’ के संबंध में पूर्व में एडवाईजरी जारी की जा चुकी हैं.  

भीषण गर्मी के बीच एडवाइजरी जारी
एडवाइजरी में कहा गया है कि सिर का भारीपन, सिरदर्द, अधिक प्यास लगना और शरीर में भारीपन के साथ थकावट, जी मचलाना, सिर चकराना और शरीर का तापमान 105 से अधिक हो जाना आदि लू लगमे के लक्षण हैं. तेज धूप में केवल जरूरत के लिए ही बाहर निकलें. अगर निकल रहे हैं तो ताजा भोजन कर और पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पीकर ही बाहर निकलें. 

कुछ समय में ठंडा पानी पीते रहें. छाछ और ताजा फलों का जूस जरूर पीयें. तेज धूप में बाहर निकलने पर छाते का इस्तेमाल करें और कपड़े से सिर और बदन को ढक कर रखें. 

बुखार के समय लू से प्रभावित व्यक्ति के शरीर के तापमान को कम करने के लिए पीड़ित के सिर पर गीले कपड़े का उपयोग करें या पानी डालें. व्यक्ति को ओआरएस या नींबू, शरबत या जो कुछ भी शरीर को पुनः सक्रिय करने के लिए उपयोगी हो वह पीने के लिए दें. व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं. अगर लगातार हाई टेंपरेचर बना रहता है सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, मचली या भटकाव आदि के लक्षण स्पष्ट महसूस हों तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर को कॉल करें.

(हीरालाल भाटी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें: 'राजस्थान में चौपट कानून व्यवस्था', झुंझुनू में दलित युवक की हत्या पर भड़का विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'
कांग्रेस के आंदोलन पर गजेंद्र शेखावत का तंज, 'अब कॉकरोच पर चढ़कर...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget