एक्सप्लोरर

Heart Issues in Winter: 40 की उम्र पार कर चुके हैं, तो रखना होगा इन बातों का ख्याल, सर्दी में रुक सकती है दिल की धड़कन!

Heart Issues: सर्दी में 40 से ज्यादा उम्र वालों का कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य से अधिक हो जाता है. जिससे दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में डॉ. की सलाह से अपने पास इमरजेंसी पिल्स जरूर रखें.

Rajasthan News:  सर्दी बढ़ते ही लोग अपने खान-पान में वृद्धि कर देते हैं, कहते हैं सर्दी में फुल खाओ, खाने का मजा तो सर्दी में ही है, लेकिन यदि आपकी उम्र 40 साल से अधिक हो रही है तो आप सावधान हो जाइए. आपके दिल और दिमाग को कंट्रोल में रखिए नहीं तो अनहोनी हो सकती है. लेकिन यदि आपने व्यवस्थित जीवन शैली अपनाई तो आप स्वस्थ्य और मस्त रह सकते हैं. हम आपको चिकित्सकों की खास बातों से अवगत करा रहे हैं ताकि आप घर बैठे अपनी सेहत का ध्यान रख सकें.

नसे सिकुड़ जाती हैं, खून गाढ़ा हो जाता है
वरिष्ठ ह्दय रोग विशेषज्ञ (Senior Cardiologist)  डॉ. साकेत गोयल ने बताया कि सर्दी के दिनों में दिल पर बोझ ना डालें, सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य से अधिक होने की संभावना होती है. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol)  अधिक हो जाता है, तो ठंड में दिल के रोगों के होने का खतरा भी ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए इस दौरान अपने दिल पर बोझ ना डालें.

साथ ही ठंडे तापमान में रक्त वाहिकाएं संकुचित होती हैं. जिससे रक्तचाप बढ़ जाता है और रक्त प्रवाह कम हो जाता है. सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है. डॉ. साकेत गोयल ने कहना है  कि सर्दी से बचाव रखें, खासकर बुजुर्गों को सर्दी से बचाव की जरुरत है.

ज्यादा खाना नहीं खाएं, थोडा-थोडा खाएं
डॉ. साकेत गोयल (Dr. Saket Goyal)  का कहना है कि अगर आपको कोई पुरानी या दिल की बीमारी है तो आप नियमित चेकअप (Routine Check Up) कराते रहें. इससे आप किसी गंभीर खतरे से बच सकते हैं. खाना कम और अंतराल में खाएं.

सर्दियों में अक्सर लोग ज्यादा खाने लगते हैं. एक बार में ज्यादा खाना खाने से दिल पर एक अतिरिक्त भार पड़ सकता है. इससे बचें और थोड़े-थोड़े अंतराल में भोजन करें. उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में तनावमुक्त रहें, सर्दी में अपने आपको थकान से बचाएं और ज्यादा न सोचें. अगर आप तनाव महसूस कर रहे हैं तो अपने आपको एक ब्रेक दें और आराम करें.

आप अपने पास सोर्बिटरेट रख सकते हैं
डॉ. गोयल ने कहा कि अपने साथ इमरजेंसी पिल्स (Emergency Pills) रखें, इससे आपको सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द जैसी शिकायतों को दूर करने में मदद मिलेगी. आप अपने पास सोर्बिटरेट रख सकते हैं, लेकिन दवा खरीदने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. उन्होंने कहा कि शराब से बचें, अधिकतर लोग सर्दी से बचने के लिए शराब पीना शुरू कर देते हैं, लेकिन शराब का ज्यादा सेवन आर्टियल फिब्रीलेशन, अर्रेथिमिया और अनियमित दिल की धड़कन का कारण बन सकता है.

धूप सर्दी में सबसे उपयोगी
उन्होंने कहा कि धूप में बैठे और दोपहर के समय धूप में जाएं या फिर शाम को सूरज ढलने से पहले वॉक पर जाएं. उन्होंने कहा कि लक्षणों को नजरअंदाज ना करें, अगर आपके सीने, गर्दन, जबड़े और कंधे में दर्द हो रहा है या फिर आपको सांस लेने में दिक्कत और पसीना आ रही है तो इनकी अनदेखी ना करें. सर्दियों के दौरान मौत के प्रमुख कारणों में से एक हाइपोथर्मिया (Hypothermia) है. हार्ट फेल हो जाने से भी लोगों की मौत हो जाती है.

यह भी पढे़ें: Rajasthan की धरती पर थिरकेंगे हॉलीवुड के कलाकार, इस दिन से होने जा रही विंटर कार्निवल की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget