एक्सप्लोरर

Rajasthan Corona Cases: नए साल की तैयारियों के बीच कोरोना की दस्तक, जोधपुर में एक पॉजिटिव मरीज मिलने से अलर्ट

New Year 2024: जोधपुर स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमएचओ प्रीतम सिंह ने बताया कि कोरोना ने दस्तक दे दी है. जोधपुर में एक 19 वर्षीय युवती का सैंपल लिया गया था अब वह कोरोना पॉजिटिव निकली.

Rajasthan News: राजस्थान में क्रिसमस और नए साल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. होटल रेस्टोरेंट की बुकिंग फुल चल रही है. होटल, टूरिज्म डिपार्टमेंट, छोटे-मोटे व्यापारी इसको लेकर तैयारीयों में जुट हैं. सर्दी में बच्चों की छुट्टियां भी हो रही है, ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ घूमने फिरने निकल रहे हैं. इस हॉलिडे सीजन के बीच एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. हालांकि, अभी सरकार की ओर से किसी तरह की गाइडलाइन जारी नहीं की गई है. बता दें जैसलमेर में दो और जोधपुर (Jodhpur) में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिने से हड़कंप मच गया है.

जोधाणा होटल एंड रेस्टोरेंट समिति के अध्यक्ष जेएम बूब ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए बताया कि होटल इंडस्ट्रीज में काफी तेजी आई है. नए साल को लेकर होटल इंडस्ट्रीज में 100% बुकिंग की स्थिति बनी हुई है. देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं. पूरे साल में यह सीजन ज्यादा कमाई का सीज होता है. इस दौरान पूरे साल की कसर इस सीजन में निकल जाती है. हालांकि, कोरोना के एक दो मरीज आए हैं, लेकिन कोरोना का नया वेरिएंट इतना खतरनाक नहीं है. कोरोना की दस्तक से कुछ भी फर्क पड़ने वाला नहीं है. हम लोग पूरी एहतिहात के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं.

जोधपुर में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव
जोधपुर स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमएचओ प्रीतम सिंह ने बताया कि कोरोना ने दस्तक दे दी है. जोधपुर में एक 19 वर्षीय युवती जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री ऑस्ट्रेलिया की थी, उसका सैंपल लिया गया था और वह कोरोना पॉजिटिव है. कोरोना पॉजिटिव युवती को हमने होम आइसोलेशन में रखा है. साथ ही उसकी कांटेक्ट टरेसिंग और क्षेत्र में सैंपलिंग की गई है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से अभी कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है. ऐसे में बचाव ही उपचार है. भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाए तो मास्क का उपयोग जरूर करें.

ये लक्षण दिखें तो कराएं टेस्ट
बता दें कि सभी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां हो चुकी है ऐसे में लोग घूमने फिरने निकल रहे हैं. इस घूमने-फिरने के दौरान सभी लोग थोड़ी सावधानी बरते क्योंकि कोरोना वायरस का संक्रमण अब फैलना शुरू हो गया है. सर्दी, खांसी, बुखार, जुकाम जैसी किसी भी तरह की शिकायत होने पर सीधे नजदीकी सरकारी अस्पताल में पहुंचकर अपनी जांच जरूर कराएं.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: सरकार बदलते ही आसान हुई कोटा एयरपोर्ट बनाने की राह, ओम बिरला ने मुख्य सचिव को दिए ये निर्देश

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget