एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन पर हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, 'मैं दिल्ली चुनाव के बाद बताऊंगा कि राहुल गांधी ने...'

Delhi Assembly Election 2025: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की बीजेपी के साथ मिलीभगत है.

Delhi Chunav 2025: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के अध्यक्ष और सांसद हनुमान बेनीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया है. आप को समर्थन देने की घोषणा के बाद हनुमान बेनीवाल नेकहा कि दिल्ली चुनाव में आरएलपी आप के लिए प्रचार करेगी. 

हनुमान बेनीवाल ने न्यूज़ एसेंजी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "अरविंद केजरीवाल दिल्ली में भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं, इसलिए हमारी पार्टी ने उनको समर्थन देने का फैसला किया है. आज मैंने केजरीवाल से मुलाकात की है और शनिवार से हमारी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली चुनाव में आप के लिए प्रचार करेंगे."

चुनाव में AAP को मिला आरएलपी का साथ

इसके आगे उन्होंने कहा, "जाट समाज के लोग दिल्ली में आप को इसलिए समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने यहां अच्छा काम किया है. अरविंद केजरीवाल ने हमसे समर्थन मांगा था. अगले कुछ दिनों में, मैं खुद प्रचार करूंगा और हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए समर्थन करेंगे. मैंने सभी लोगों से आप का समर्थन करने की अपील भी की है."

बेनीवाल के निशाने पर बीजेपी और कांग्रेस

हनुमान बेनीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "देश के अंदर बुरे हालात हैं, अगर कोई नेता बीजेपी के खिलाफ कुछ भी बोलता है तो उसके घर ईडी, सीबीआई को भेज दिया जाता है. जब वह बीजेपी ज्वाइन कर लेगा तो उस पर लगे आरोप धुल जाते हैं. देश में बेरोजगारी, कृषि और अग्निवीर को लेकर आंदोलन भी हुए हैं, इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है."

'कांग्रेस के यही हालात रहे तो...'

सांसद ने कांग्रेस और बीजेपी पर मिलीभगत का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "कांग्रेस तो बीजेपी के साथ मिली हुई है. इसलिए सपा, टीएमसी समेत इंडिया गठबंधन के कई दलों ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है. मैं मानता हूं कि अगर कांग्रेस के यही हालात रहे तो इंडिया गठबंधन में नेतृत्व को बदलने की मांग उठेगी. कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन कभी भी सत्ता हासिल नहीं कर पाएगा. कांग्रेस ने दिल्ली में बीजेपी से सुपारी ली है कि आम आदमी पार्टी को कैसे हराना है."

'कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट नहीं जीत रही'

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस एक भी सीट दिल्ली में नहीं जीत रही है, क्योंकि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहती है. हाल ही राजस्थान में हुए उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी ने समझौता भी किया था. मुझे लगता है कि दिल्ली में कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिलेगी. 

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन को बर्बाद किया- बेनीवाल

हनुमान बेनीवाल ने राहुल और प्रियंका गांधी के सलाहकारों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के जो सलाहकार हैं, वह उनसे मिलने नहीं देते हैं. मुझे लगता है कि सही बात उन तक पहुंचाई नहीं जाती है और सलाहकारों ने कांग्रेस को हाईजैक कर लिया है. इंडिया गठबंधन का भविष्य बर्बाद हो गया है और हम लोग मजबूरी में गठबंधन में शामिल हुए थे, क्योंकि पीएम मोदी को हराना था. मगर उसका हमें कोई लाभ नहीं हुआ." उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं और उनको हटाना चाहिए. मैं चुनाव के बाद कई नेताओं से मुलाकात कर बताऊंगा कि राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन को बर्बाद किया है. 

ये भी पढ़ें: 'वायरल वीडियो से भ्रमित न हों', देवनारायण मंदिर को लेकर MLA उदय लाल भड़ाना की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget