एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में शुरू होने वाला है खेला! गोविंद सिंह डोटासरा का BJP पर बड़ा बयान, 'वसुंधरा राजे चुपचाप...'

Rajasthan Politics: गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि BJP में पार्टी के लोगों और जनता की कदर नहीं है. उनके मुद्दों के लिए समय नहीं है. यह कुछ करने वाले नहीं हैं. ये ताश के पत्तों की तरह ढह जाएंगे.

Rajasthan Politics News: जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय के सामने राजस्थान कांग्रेस ने शुक्रवार (22 अगस्त) को धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. डोटासरा ने कहा कि आज राजस्थान में बीजेपी का कोई भी विधायक, चुना हुआ प्रतिनिधि, मंत्री दावे से नहीं कह सकता कि काम करवा सकता हूं.

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "बीजेपी में पार्टी के लोगों की कदर नहीं, जनता की कदर नहीं है. उनके मुद्दों के लिए उनके पास समय नहीं है. उनकी समस्याओं को सुनने के लिए उनके पास समय नहीं है. यह कुछ करने वाले नहीं हैं. ये लोग ताश के पत्तों की तरह ढह जाएंगे. मैं समझता हूं कि वसुंधरा राजे चुपचाप तो नहीं बैठी होंगी. कुछ न कुछ तो कर रही होंगी. इसलिए खेला शुरू होने वाला है."

गोविंद सिंह डोटासरा का सीएम पर निशाना
डोटासरा ने आगे कहा, "इसलिए कहता हूं मुख्यमंत्री जी संभल जाओ मुरलीवाला तो ठीक है, यहां तक ले लाया मानते हैं, लेकिन अब काम करना पड़ेगा सब काम मुरलीवाला नहीं करेगा. नहीं तो आपकी गद्दी पर कोई दूसरा आकर बैठेगा." 

उन्होंने कहा, "राजस्थान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. इनसे काम के बारे में पूछते हैं तो कहते हैं कि कांग्रेस सरकार के समय के घोटाले की जांच कर रहे हैं. मना किसने किया है, जांच करें और दोषियों को जेल में डालिए. भाषण देने से काम नहीं चलेगा. आपके किए गए वादों पर विश्वास करके राजस्थान की जनता ने आशा और उम्मीद के साथ पांच साल के लिए सरकार में बैठाया है, काम करना पड़ेगा."

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, "राजस्थान में भी खेल शुरू हो चुका है. टेंडरों की शर्तें मनमर्जी से बदली जा रही हैं. यह सब फाइलें हमारे पास आना शुरू हो गई हैं. अब कांग्रेस पार्टी और उनके कार्यकर्ताओं का समय शुरू हुआ है. हम विधानसभा में एक-एक भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे."

ये भी पढ़ें: 'अब नहीं चलने वाली है भ्रष्टाचार और...' , CM भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget