एक्सप्लोरर

Gehlot Vs Pilot: सीएम अशोक गहलोत के बयान पर सचिन पायलट का पलटवार, याद दिलाई ये 'कड़वी' बात

Rajasthan Politics: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों को सचिन पायलट ने निराधार बताया है. उन्होंने इसके साथ ही सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधा है.

Rajasthan News: राजस्थान में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से पहले अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) खुलकर आमने सामने आए गए हैं. गुरुवार को सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार कहा तो सचिन पायलट ने भी पलटवार किया. सचिन पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत के लीडरशिप में हमारी पार्टी (Congress) दो बार चुनाव हारी. कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम गहलोत कभी मुझे नकारा कहते हैं, कभी गधा कहते हैं. सचिन पायलट इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने अशोक गहलोत के सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उन्हें इतना असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए और मिलकर काम करना चाहिए.

कांग्रेस नेता ने कहा,'अशोक गहलोत अनुभवी नेता हैं लेकिन पता नहीं उन्हें ऐसी सलाह कौन देता है. आज मुझे नकारा और गधा भी कहा गया है. अशोक गहलोत इतना अनसेफ क्यों हैं? अशोक गेहलोत पहले भी मुझे उल्टा सीधा बोलते आए हैं. उनके लीडरशिप में हमारी पार्टी दो बार चुनाव हारी. उन्होंने मुझे नाकारा कहा, गधा कहा, गद्दार कहा.' सचिन पायलट ने आगे कहा कि अशोक गहलोत द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं. उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत को इतना असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए और मिलकर काम करना चाहिए.

जानें- क्या है पूरा मामला?

इससे पहले सीएम गहलोत ने पायलट को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हम 34 दिनों तक होटलों में बैठे रहे क्योंकि सरकार गिराई जा रही थी. अमित शाह भी शामिल थे, धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल थे. यह पूछे जाने पर कि पायलट इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं कि उनकी बीजेपी के साथ मिलीभगत है, सीएम गहलोत ने कहा- मेरे पास सबूत हैं. वह इससे इनकार नहीं कर सकते. प्रत्येक को 10 करोड़ रुपये वितरित किए गए.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के चूरू में पारा पहुंचा 5 डिग्री के नीचे, इन जिलों में भी खूब सताएगी ठंड

यह पूछे जाने पर कि गहलोत खेमा पायलट को क्यों स्वीकार नहीं कर रहा है? सीएम गहलोत ने कहा, कैसे स्वीकार करेंगे जिस आदमी ने विश्वासघात किया, हमारे विधायक और मैंने खुद को 34 दिनों तक होटलों में रहकर झेला है. सीएम की कुर्सी बरकरार रखने के सवाल पर गहलोत ने कहा- आज मैं यहां अकेला हूं. आलाकमान के इशारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, आलाकमान का इशारा तो छोड़िए, मेरे पास कोई इशारा नहीं है. मैं आलाकमान के साथ हूं. पायलट को कोई स्वीकार नहीं करेगा.

गहलोत ने कहा, 'आलाकमान राजस्थान के साथ न्याय करेगा. मैंने अजय माकन और आलाकमान को अपनी भावनाओं के बारे में बताया है. राजस्थान में सरकार की वापसी जरूरी है. मैं तीन बार सीएम रह चुका हूं, मेरा सीएम होना जरूरी नहीं है गहलोत ने कहा कि आप सर्वे करवा लीजिए. अगर मेरे मुख्यमंत्री पद पर सरकार वापस आ सकती है तो मुझे रख लीजिए. अगर कोई और चेहरा लेकर सरकार आ सकती है तो बनाइए. मैं अमरिंदर सिंह की तरह बगावत नहीं करूंगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget