एक्सप्लोरर

राणा सांगा पर सपा सांसद की विवादित टिप्पणी पर गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, 'छोटे दिल वाले लोग...'

Rajasthan News: राज्यसभा में रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर विवादित बयान से राजस्थान में हंगामा हुआ है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस बयान की निंदा करते हुए इसे इतिहास की गलत व्याख्या बताया है.

Gajendra Singh Shekhawat on Ramji Lal Suman: समाजादी पार्टी के सीनियर नेता रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिससे राजस्थान में आक्रोश देखा जा सकता है. महाराष्ट्र में छत्रपती संभाजी महाराज और औरंगजेब का विवाद अभी खत्म नहीं हुआ था कि राजस्थान में राणा सांगा पर टिप्पणी कर सियासी पारा हाई कर दिया गया है.

'छोटे दिल वाले लोग करते हैं ऐसी बात'- गजेंद्र शेखावत
समाजवादी पार्टी के नेता रामजी लाल सुमन के बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "यह भारत के इतिहास पर एक नज़र है. जब भारत के इतिहास की आप समीक्षा करेंगे तो आप बाबर और सांगा दोनों की तुलना एक साथ नहीं कर पाएंगे."

गजेंद्र सिंह शेखावत ने आगे कहा, "महाराणा सांगा ने जो आज़ादी की भावना जगाई थी. उन्होंने भारत को गुलाम होने से तो बचाया ही था, साथ ही भारत की संस्कृति को सनातन बनाए रखने में भी बहुत बड़ा योगदान दिया था. कुछ बुद्धिजीवी और छोटे दिल वाले लोग अपने बारे में ऐसी चर्चा करते हैं. मुझे लगता है कि ऐसी चर्चाओं की कोई गुंजाइश नहीं है. क्या आपको नहीं लगता कि बड़े नेताओं को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए."

'अत्यंत निंदनीय'- मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी
वहीं, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के इतिहास विभाग से मनीष श्रीमाली ने कहा, "कल राज्यसभा में जो चर्चा हुई, वह अत्यंत निंदनीय है. मेवाड़ के महाराणा सांगा के नाम से प्रसिद्ध महाराणा संग्राम सिंह पर लगाए गए आरोप न केवल राजस्थान के इतिहास का बल्कि भारत के इतिहास का भी अपमान है."

मनीष श्रीमाली ने कहा, "उन्हें पूरे क्षत्रिय समाज को एकजुट करने और सभी पृष्ठभूमि के लोगों को शामिल करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है. उनके खिलाफ इस तरह के आरोप अत्यंत निंदनीय हैं और हमारे विभाग के सभी इतिहासकार उनकी कड़ी निंदा करते हैं."

रामजी सुमन ने क्या कहा था?
दरअसल, सपा नेता ने राज्यसभा में कहा था कि बीजेपी के लोगों का ये तकियाकलाम बन गया है कि इनमें बाबर का डीएनए है. मैं जानना चाहूंगा कि आखिर बाबर को लाया कौन था? इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा बाबर को लेकर आए थे. उन्होंने कहा था, "अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम लोग गद्दार राणा सांगा की औलाद हो'.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget