एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जल जीवन मिशन में अधिकारी बरत रहे घोर लापरवाही, केंद्रीय मंत्री शेखावत का बड़ा आरोप

Jal Jeevan Mission: गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रामदेवरा और पोकरण दौरे के दौरान राजस्थान में जल जीवन मिशन के धीमी गति से काम होने पर चिंता जताई और कहा सर्वाधिक पैसा राजस्थान को और काम बहुत कम.

Rajasthan News: केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्य में जल जीवन मिशन के तहत धीमी गति से काम होने पर चिंता जताई और कहा कि अधिकारी कई स्थानों पर घोर लापरवाही बरत रहे हैं. पूरे देश में राजस्थान इस मिशन में नीचे से दूसरे नम्बर पर है, जबकि बजट आवंटन में सबसे आगे है.

शेखावत शनिवार को अपने रामदेवरा और पोकरण दौरे के दौरान मीडियाकर्मियों से रूबरू हो रहे थे. उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में पूरे देश में सर्वाधिक पैसा राजस्थान को मिला है, लेकिन काम बहुत कम हुआ है. राजस्थान के लिए 40 हजार करोड़ का बजट आवंटन हुआ था. इसमें से मात्र 7 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस मामले की प्रगति में राजस्थान नीचे से दूसरे स्थान पर है। गहलोत सरकार काम नहीं करके अपनी नाकामियों का घड़ा दूसरों के सिर पर फोड़ना चाहती है. इसमें उनकी महारथ हासिल है.

पोकरण का उदाहरण देते हुए शेखावत ने कहा कि पोकरण क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौती पेयजल है, लेकिन यहां अधिकारियों के स्तर पर घोर लापरवाही जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में हो रही है. वे बोले कि मैंने एडिशनल चीफ सेक्रेटी से भी बात की है. पोकरण और आसपास के क्षेत्र की पूरी योजनाओं की समग्र तरीके से जांच कराने की जरूरत है. सर्विस डिलीवरी को सुनिश्चित किया जाना चाहिए. जिलाधिकारी को भी निर्देश दिए गए हैं. आगामी दो सप्ताह में एक बैठक जैसलमेर में करेंगे, जिसमें उच्चाधिकारियों के साथ बैठकर विचार करेंगे. प्रोजेक्ट पूरा होने तक आपात स्थिति में पेयजल की व्यवस्था कैसे करेंगे. इस पर भी चर्चा होगी.

कांग्रेस नेता कह रहे हार की कहानी

राज्य की राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे राज्य में जनआक्रोश रैलियां निकाली हैं. इन रैलियों में राज्य सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश दिखाई दिया है. कांग्रेस सरकार की योजनाओं की विफलता के बारे में मंत्री और विधायक एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि इस बार कांग्रेस का सफाया होने वाला है. यह बात भाजपा नहीं कह रही, इनके कांग्रेस के लोग कह रहे हैं. कोई कहता सिटी बस में जाने लायक बचेंगे तो कोई कहता है कि फॉर्च्युनर में जाने लायक बचेंगे.

वहीं, परमाणु विस्फोट की सिल्वर जुबली पर पोकरण में 87 बटालियन सीमा सुरक्षा बल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पोकरण आए शेखावत ने कहा कि परमाणु विस्फोट करके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने साहसिक कदम उठाया था. हमने पूरे देश के सामने यह भरोसा भी दिलाया था कि हम इसे पहले इस्तेमाल नहीं करेंगे, लेकिन भारत की अस्मिता के सामने कोई आता है और अखंडता को चुनौती देगा तो हम चूकेंगे नहीं.

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह संदेश भी दिया है कि भारत के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधियां चाहे वह भारत की भूमि पर हो या भारत के बाहर, बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. शेखावत ने पोकरण परमाणु परीक्षण की सिल्वर जुबली को लेकर एक संदेश लिखकर बीएसएफ के 87 बटालियन में आने पर प्रसन्नता जताई.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: RPSC ने जारी किया एईएन भर्ती का एग्जाम शेड्यूल, जानें- कब तक आएगा एडमिट कार्ड

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget