एक्सप्लोरर

Udaipur G-20 Meeting: 21 मार्च से शुरू होगी जी-20 की बैठक, RBI की तरफ से भी आयोजित होंगे कार्यक्रम

Udaipur: जी-20 की दूसरी बैठक 21 मार्च से शुरू होने वाली है, जो 23 मार्च तक चलेगी. साथ ही RBI के तरफ से भी कार्यक्रम आयोजित होंगे. शहर को और खूबसूरत बनाने के लिए सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं.

Udaipur News. उदयपुर एक बार फिर जी-20 मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार है, क्योंकि यहां पर जी-20 की दूसरी बैठक 21 मार्च से शुरू होने वाली है, जो 23 मार्च तक रहेगी. इसमें राजस्थान सरकार की तरफ से तो मेहमानों के लिए कई प्रकार के आयोजन किए जाएंगे, लेकिन इसमें एक बात यह भी सामने आई है कि आरबीआई की तरफ से भी बड़े इवेंट होंगे.

यह खुद बैंक अधिकारियों ने घोषणा कर बताया है. इधर जी-20 की तैयारियों के लिए उदयपुर को एक बार फिर खूबसूरत बनाया जा रहा है. जगह-जगह सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं. बुधवार को ही उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने पूरे शहर की विजिट पर यहां के हाल को जाना.


Udaipur G-20 Meeting: 21 मार्च से शुरू होगी जी-20 की बैठक, RBI की तरफ से भी आयोजित होंगे कार्यक्रम

ये भी कार्यक्रम उदयपुर शहर में होंगे

जी-20 पहली बैठक सभी देशों के शेरपा की हुई थी जिसमें जी-20 सदस्य शेरपा आए थे. यह दूसरी बैठक वित्तीय कार्य समूह की होने जा रही है, जिसमें सभी देशों के डेलीगेट्स आएंगे. एसबीआई के अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश जैन ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च को महिला केंद्रित कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम व एमएसएमई उद्यमी के साथ टाउन हॉल बैठक होगी.

18 मार्च को हरित वित्त पर बैंक व एनबीएफसी के लिए सम्मेलन-द वे फॉरवर्ड व डिजिटल बैकिंग पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, 19 मार्च को जी-20 वित्तीय साक्षरता पर वॉकेथोन व 20 मार्च को जी-20 साइड इवेंट-माइक्रोफाइनेंस के माध्यम से सतत विकास लक्ष्य वित्तपोषण में अंतर को पाटने पर पैनल चर्चा व भारतीय रिज़र्व बैंक के विदेशी मुद्रा विभाग की ओर से फ़ॉरेक्स फॉर यू कार्यक्रम का आयोजन होगा.

इसके अतिरिक्त आमजन के लिए 15 से 23 मार्च तक उदयपुर शहर की सभी मुद्रा तिजोरी शाखाओं में कॉइन व नोट एक्सेंज मेला आयोजित किया जा रहा है. इस मेले में शहरवासी अपने कटे-फटे एवं पुराने नोट बदलवा सकते हैं.

कलेक्टर ने किया शहर का दौरा दिए निर्देश

जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने उदयपुर शहर का भ्रमण किया और आयोजन से जुड़ी तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए. कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट से लेकर बैठक स्थल तक के मार्ग का दौरा किया. उन्होंने मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्र में व्यापक सफाई के निर्देश दिए और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा. कलेक्टर ने दीवारों व डिवाईडरों पर रंग-रोगन, हरियाली का ध्यान रखने के निर्देश दिए. 

ये भी पढें-Rajasthan News: आकर्षक रौशनी और सजावट के बीच हुई शीतला माता की पूजा, व्रत के पीछे ये है मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! QR कोड और OTP से अकाउंट पर कब्जा कर रहे साइबर ठग
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
राजस्थान पंचायत चुनाव: बालेसर में वोटिंग का बहिष्कार, जोधपुर में कुल 62.88 फीसदी मतदान
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया
बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की तस्वीरों पर क्यों हुआ विवाद? राजस्थान सरकार ने बताया
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget