एक्सप्लोरर

RU में पहली बार ग्रीष्मकालीन शिविर, इस आयु वर्ग के लोग ले सकेंगे भाग, जानें शेड्यूल

Rajasthan News: ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों को खेलों की तरफ आकर्षित करने और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देना है.

Sports News: राजस्थान विवि में पहली बार खेल बोर्ड ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित करने जा रहा है. 16 मई से 05 जून होने वाले कार्यक्रम में वॉलीबाल, बॉस्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबल-टेनिस, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, लॉन-टेनिस, योग, ऐरोबिक्स, क्रिकेट, फिटनेस गतिविधि एवं कुश्ती खेलों को शामिल किया गया है. आयोजन खेल बोर्ड परिसर में होगा. जिसका पोस्टर विमोचन कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने कर दिया है. प्रो. कटेजा ने कहा कि अधिक से अधिक युवा इसमें प्रतिभाग लें. उन्होने कहा कि युवा ही स्वस्थ एवं समृद्ध भारत का भविष्य है.

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की पहल खेल बोर्ड की सचिव डॉ. प्रीति शर्मा ने की है. आयोजन के माध्यम से विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व को निर्वहन करने की ओर कदम बढा रहा है. इस अवसर पर खेल बोर्ड सचिव डॉ. प्रीति शर्मा, सहानिदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. शैलेष मौर्य, सुरेन्द्र मीणा, प्रभु दयाल बेनीवाल ने अपनी बात कही. 

कौन ले सकता है भाग? 

डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि खेल बोर्ड, राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा निम्नलिखित खेलों और खेल गतिविधियों में 07 से अधिक वर्ष की आयु वर्ग के इच्छुक छात्रों, खिलाड़ियों और अन्य सभी वर्ग के लिये ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन 16 मई से 05 जून तक किया जायेगा.

ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खेलो इंडिया, फिट इंडिया जैसे कार्यक्रमों को बढावा देने के साथ-साथ बच्चों को खेलों की तरफ आकर्षित करने और उच्च स्तरीय क्रीडा प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है. प्रशिक्षण शिविर को बच्चों के अलावा किशोरों और वरिष्ठ नागरिकों का शारीरिक फिटनेस और मनोरंजन को ध्यान में रखकर क्रियान्वित किया गया है. ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर बच्चों-व्यस्कों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, सामाजिक कौशल, नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास जैसे गुणों को विकसित करने में सहायक होगा. 

जानें क्या करना होगा?

ग्रीष्मकालीन शिविर की विस्तृत सूचना राजस्थान विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uniraj.ac.in पर उपलब्ध है. शिविर के लिये खेल बोर्ड द्वारा गूगल फार्म में ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गये है. विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन लिंक के माध्यम से फार्म भरकर हार्ड कॉपी खेल बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी. शिविर के लिये प्रत्येक खेल का पंजीकरण शुल्क 100/- रुपये होगा और खेल सुविधा शुल्क विश्वविद्यालय छात्र, शिक्षकों, कर्मचारियों और आश्रितों के लिये 600/, विश्वविद्यालय के बाहरी सदस्यों के लिये 1200 रुपये होगा. 

राजस्थान में फिर बने दो गांव स्मार्ट, मदार और हुंदर को मिला खिताब, जानें क्या हैं सुविधाएं

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget