एक्सप्लोरर

Exit Poll Result 2024 Highlights: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एबीपी- सी वोटर एग्जिट पोल आंकड़ों ने किया हैरान, BJP या कांग्रेस कौन आगे?

ABP Cvoter Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 Highlights: राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव खत्म हो गया है. वहीं, एग्जिट पोल के आंकड़े थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे.

Key Events
Exit Poll Results 2024 LIVE Updates ABP Cvoter Chhattisgarh Madhya Pradesh Rajasthan Exit Polls Lok Sabha Exit Poll Result Exit Poll Result 2024 Highlights: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एबीपी- सी वोटर एग्जिट पोल आंकड़ों ने किया हैरान, BJP या कांग्रेस कौन आगे?
एमपी राजस्थान छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव
Source : ABP Live

Background

Lok Sabha Exit Poll Results 2024 Highlights: भारत की 18वीं लोकसभा के लिए मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़ और राजस्थान की सभी सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है. सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है और हार-जीत का फैसला चार जून को होगा. हालांकि अब सबकी नजर एग्जिट पोल पर है जिसके आंकड़े थोड़ी देर में सामने आएंगे. एग्जिट पोल के नतीजों से पहले जानते हैं कैसा रहा मतदान और किन दिग्गजों की साख दांव पर है.

मध्य प्रदेश एग्जिट पोल 2024

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान कराया गया. मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. दोनों ही पार्टियां ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने का दावा कर रही हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो तब 71.20 फीसदी वोटिंग हुई थी और बीजेपी ने 28 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस के खाते में केवल एक सीट छिंदवाड़ा गई थी.

वोटिंग का आंकड़ा
यहां पहले चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में वोटिंग हुई. वोटिंग का आंकडा़ 67.75 फीसदी रहा. दूसरे चरण में सागर, टिकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद में 58.59 फीसदी वोटिंग हुई. तीसरे चरण में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बेतुल में मतदान हुआ. चौथे चरण में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में वोटिंग हुई. तीसरे और चौथे चरण में क्रमश: 66.75 और 72.05 फीसदी वोटिंग हुई.

एमपी की हॉट सीट
मध्य प्रदेश में विदिशा, राजगढ़, गुना और छिंदवाड़ा हॉट सीट बनी हुई है. विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय राजनीति में वापसी की कोशिश कर रहे हैं तो  पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी राजगढ़ से चुनावी मैदान में हैं. छिंदवाड़ा से एकबार फिर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ मैदान में हैं और पिता की पारंपरिक सीट बचाने उतरे हैं. वहीं, गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिन्हें इसी सीट से पिछले चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था. 

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल 2024

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं जहां मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. पिछले चुनाव में बीजेपी ने सबसे अधिक 9 सीटें जीती थीं और कांग्रेस केवल दो सीट बचा पाई थी. 2019 में 71.64 फीसदी मतदान हुआ था तो नक्सल प्रभावित इस राज्य में मतदान के आंकड़े में वृद्धि हुई है. 2024 चुनाव में  72.17 प्रतिशत वोट पड़े हैं. 

तीन चरणों में इतनी हुई वोटिंग
यहां तीन चरणों में मतदान कराया गया. पहले चरण में बस्तर, दूसरे चरण में राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर जबकि तीसरे चरण में सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान कराया गया. पहले चरण में 68.29 प्रतिशत, दूसरे चरण में 76.24 प्रतिशत और तीसरे चरण में  71.98 फीसदी मतदान हुआ. 

इन कद्दावरों की साख दांव पर
छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता और  पूर्व सीएम भूपेश बघेल (राजनांदगांव), बीजेपी की नेत्री सरोज पांडे (कोरबा), 35 साल से बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर), बीजेपी सांसद विजय बघेल (दुर्ग) और कांग्रेस की ज्योत्सना महंत (कोरबा) की किस्मत का फैसला होना है.

राजस्थान एग्जिट पोल 2024

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं जहां दो चरणों में मतदान कराए गए. यहां कांग्रेस और बीजेपी के अलावा भारतीय आदिवासी पार्टी, सीपीआई-एम और आरएलपी भी चुनावी मैदान में है. पिछले चुनाव के आंकड़े को देखें तो 2019 में 66.34 प्रतिशत मतदान हुआ था. बीजेपी ने 24 सीटें और हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने 1 सीट जीती थी जबकि कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल पाई थी.

पिछली बार के मुकाबले कम पड़े वोट
2024 लोकसभा चुनाव में मतदान के आंकड़े में गिरावट आई है. यहां केवल 61.34 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है. पहले चऱण में गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनू, सिकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-ढोलपुर, दौसा और नागौर में 57.65 प्रतिशत वोट पड़े. दूसरे चऱण में टोंक-सवाइई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बारमेड़, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भिलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारन में मतदान कराया गया और 65.03 फीसदी वोटिंग हुई. 

केंद्रीय मंत्री से लेकर निर्दलीय पर भी नजर
राजस्थान चुनाव के मुख्य चेहरों की बात करें तो यहां केंद्रीय मंत्री, मौजूदा सांसद से लेकर रविंदर भाटी जैसे कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी हैं जो काफी चर्चा में रहे हैं. बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल(बीकानेर), ज्योति मिर्धा (नागौर), गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर), ओम बिरला (कोटा) और दुष्यंत सिंह (झालावाड़-बारां) की साख दांव पर है तो कांग्रेस के सीपी जोशी (भीलवाड़ा) और गोविंद राम मेघवाल (बीकानेर) को भी जीत की उम्मीद है. जबकि हनुमान बेनीवाल (नागौर) एकबार फिर किस्मत आजमा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

जोधपुर में मतगणना की तैयारियां पूरी, सबकी निगाहें 4 जून को आने वाले परिणाम पर टिकीं

21:37 PM (IST)  •  01 Jun 2024

ABP CVoter Exit Poll Live: एग्जिट पोल के आंकड़ों पर क्या बोले सीएम मोहन यादव?

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जो अभियान चलाया था फिर एक बार मोदी सरकार और जो अभी तक के रुझान आ रहा हैं वे बहुत ही आनंददायी है. हालांकि इन नतीजों की पहले से उम्मीद थी. लेकिन रिजल्ट के बाद इसकी बात अलग ही होती है. चार तारीख को रिजल्ट भी आएगा और रुझान में 29 की 29 सीटें और देशभर में बीजेपी की 370 सीटें आ रही हैं

19:40 PM (IST)  •  01 Jun 2024

ABP CVoter Exit Poll Live: छत्तीसगढ़ में कौन मार रहा बाजी, BJP या कांग्रेस?

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार इस बार छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बीजेपी का दबदबा दिख रहा है. यहां बीजेपी को दस से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस के हाथ सिर्फ शून्य से एक सीट आती दिख रही है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget