एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: पूर्व बीजेपी विधायक भवानी सिंह राजावत के बगावती सुर, कहा- ‘टिकट नहीं मिला तो...’

Rajasthan Elections 2023: कोटा जिले की लाडपुरा विधानसभा सीट के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने विरोधी स्वर इख्तियार कर लिए हैं और भाजपा में रहते हुए पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है.

Rajasthan Assembly Election 2023: कोटा जिले की लाडपुरा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने विरोधी स्वर इख्तियार कर लिए हैं और भाजपा में रहते हुए पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. लाडपुरा से पूर्व विधायक रहे भवानी सिंह राजावत ने चेतावनी दी है कि यदि मुझे टिकट नहीं मिला तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा. लाडपुरा के कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा हो रही है. उन्होंने मौजूदा भाजपा विधायक कल्पना देवी पर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक के 5 वर्ष के कार्यकाल में वह कार्यकर्ताओं से संपर्क में नहीं रहीं. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हुई है. भवानी सिंह राजावत लाडपुरा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे हैं और अभी तक चुनाव भी नहीं आ रहे हैं. लेकिन पार्टी ने इससे पूर्व उनका टिकट काट दिया था. ऐसे में इस बार उन्होंने विरोध का रास्ता चुना है.

राजस्थान की आधी जेल देख ली- भवानी सिंह राजावत
भवानी सिंह राजावत ने कहा कि मैंने राजस्थान की आधी से ज्यादा जेल देख ली. मेरे पर 90 मुकदमे हैं, कहीं रास्ता रोकने के तो कहीं धरने प्रदर्शन के हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भाजपा ने उन्हें लाडपुरा विधानसभा सीट से प्रत्याशी नहीं बनाया तो वह निर्दलीय ही मैदान में उतरेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस ने मौका देगी तो इस पर भी वह विचार कर सकते हैं.

सड़क नहीं बनाने पर डीएफओ के थप्पड मार दिया था
भवानी सिंह राजावत ने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं और कई बड़े पदों पर रहे हैं और कई बड़े नेताओं के साथ उन्होंने काम किया है. उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रहे, प्रदेश प्रवक्ता रहे, 45 साल से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है जो बर्दाश्त नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि मेंने एक बार डाढ देवी माता मंदिर की सड़क नहीं बनने दे रहे डीएफओ के थप्पड मार दिया था, जिसकी वजह से वह 12 दिन तक जेल में रहे. उन्होंने कहा कि इन पांच साल में भी उन पर 20 मुकदमे लगे हैं.

सीनियर लीडर्स की हो रही उपेक्षा
भवानी सिंह राजावत ने कहा कि भाजपा में सीनियर लीडर्स की उपेक्षा हो रही है. वसुंधरा राजे की उपेक्षा के सवाल पर कहा कि वह जनाधार वाली नेता हैं, शीर्ष नेतृत्व को सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोटा में वह इस बार चुनाव लड़कर ही रहेंगे, पार्टी टिकट नहीं देती है तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: गहलोत के मंत्री खाचरियावास का तंज, 'बीजेपी नेता एक- दूसरे को चैलेंज कर रहे और कांग्रेस काम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget