एक्सप्लोरर

Rajasthan: पूर्व CM सुखाड़िया और भानुकुमार शास्त्री के अनसुने किस्से, जब एक मंच से कांग्रेस और बीजेपी नेता ने दिया था भाषण

Rajasthan Political Stories: 1980 लोकसभा चुनाव के समय राजसमन्द जिले के कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के केलवाड़ा में एक समय और एक ही स्थान पर दोनों नेताओं की आमसभा तय हो गई थी.

Rajasthan Politics: लोकसभा और विधानसभा चुनाव जीतने के लिए और सत्ता में आने के लिए राजनीतिक पार्टियां आपस में किस तरह का व्यवहार रखती है, इसके बारे में सभी जानते हैं. कोई भी मौका हो राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है. यहां तक कि मारपीट की तक स्थिति बन जाती है, लेकिन ऐसे दिग्गज नेता भी रहे हैं जो अपनी राजनीतिक परिपक्वता का उदाहरण पेश करते हैं.

ऐसा ही किस्सा आधुनिक राजस्थान के निर्माता कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया (Mohan Lal Sukhadia) और जनसंघ के समय से बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्व सांसद भानुकुमार शास्त्री (Bhanu Kumar Shastri) का है. जिसमें उन्होंने राजनीतिक परिपक्वता और सहिष्णुता का एक बेहतरीन उदाहरण दिया था. उन्होंने एक मंच से दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को भाषण दिया था, यही नहीं एक कमरे में रुके भी थे.

एक मंच से दोनों ने दिया था भाषण

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के पूर्व सदस्य विजय प्रकाश विप्लवी से स्वयं भानु कुमार शास्त्री ने इस किस्से को साझा किया था, स्वयं विप्लवी वर्षों से शास्त्री के सहयोगी रहे थे. उन्होंने बताया कि यह बात सन 1980 के लोकसभा चुनाव की है. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाडिया उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी थे. उनके सामने जनता पार्टी के मौजूदा सांसद भानुकुमार शास्त्री थे. संयोग से राजसमन्द जिले के कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के केलवाड़ा में एक समय और एक ही स्थान पर दोनों की आमसभा तय हो गई. केलवाड़ा जैसे पहाड़ी कस्बे में वह आमसभा का एकमात्र स्थान था. दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने झंडे और बैनर लेकर मंच बनाने को लेकर हो रहे विवाद में डटे थे.
 
इसी बीच भानुकुमार शास्त्री और मोहनलाल सुखाड़िया वहां पहुंचे. दोनों ने अकेले में बात की थी कि क्या हल करें? बाहर आकर भानुकुमार शास्त्री ने घोषणा की थी कि पहले पूर्व सीएम सुखाड़िया बोलेगें. इस फैसले से नाराज अपने कार्यकर्ताओं को भानुकुमार शास्त्री ने मनाया. पूर्व सीएम सुखाड़िया ने अपने भाषण में कहा कि मेरे भाषण के बाद मंच पर झंडा और बेनर बदलेगा. फिर भानुकुमार शास्त्री का भाषण होगा. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भानुकुमार शास्त्री का भाषण सुनकर ही यहां से जायें. उसके बाद उसी मंच और माईक से भानुकुमार शास्त्री का भाषण हुआ.

एक कमरे में ठहरे थे दोनों

पूर्व सीएम सुखाड़िया दिनभर गांवों का दौरा करके रात में केलवाड़ा डाक बंगले में पहुंचे, तो वहां कर्मचारी ने बताया कमरा खाली नहीं है, सांसद भानुकुमार शास्त्री ठहरे हैं. पूर्व सीएम की बात सुनकर भानुकुमार शास्त्री बाहर आ गये और उनसे कहा कि हम एक ही कमरे में ठहर जाते हैं. फिर वह दोनों उसी कमरे में रुके. पुरानी पीढ़ी की राजनीतिक परिपक्वता और सहिष्णुता का इससे उत्कृष्ट उदाहरण और क्या हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Jodhpur : सरस डेयरी बूथ हटाने को लेकर गहराया विवाद, निगम रेवेन्यू निरीक्षक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget