एक्सप्लोरर

Rajasthan News: केंद्र ने कहा- रोक दें ERCP का काम, सीएम अशोक गहलोत बोले- पानी के लिए बीजेपी अटका रही रोड़े

ERCP News: सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जब इस प्रोजेक्ट में अभी तक राज्य का पैसा लग रहा है और पानी हमारे हिस्से का है तो केंद्र सरकार हमें ईआरसीपी का काम रोकने के लिए कैसे कह सकती है?"

Rajasthan ERCP News: पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (Eastern Rajasthan Canal Project) पर छिड़ा सियासी संग्राम जारी है. अब ख़बर आ रही है कि केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) को ईआरसीपी का काम रोकने के लिए कहा है. दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने ट्विटर पर ट्वीट किया, "केंद्र सरकार के जलशक्ति मंत्रालय ने राजस्थान सरकार को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का काम रोकने के लिए कहा है. हमारी सरकार ने ईआरसीपी के लिए 9,600 का बजट राज्य कोष से जारी किया है"

सीएम गहलोत ने अगले ट्वीट में लिखा, "जब इस प्रोजेक्ट में अभी तक राज्य का पैसा लग रहा है और पानी हमारे हिस्से का है तो केंद्र सरकार हमें ईआरसीपी का काम रोकने के लिए कैसे कह सकती है?" इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि राजस्थान के 13 जिलों की जनता देख रही है कि उनके हक का पानी रोकने के लिए केंद्र की बीजेपी कैसे रोड़े अटका रही है. प्रदेश सरकार ईआरसीपी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें- Udaipur News: उदयपुर में कर्फ्यू में ढील के बाद घरों से बाहर निकले लोग, पाबंदियों को लेकर डीएम ने दी ये जानकारी

ईआरसीपी क्या है?

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का खाका तैयार किया गया था. इसके अंतर्गत पार्वती, चंबल और कालीसिंध नदी को जोड़ने की बात कही गई थी. साथ ही पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, करौली, टोंक, दौसा, सवाई माधोपुर, अलवर, बारा, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी और कोटा को जल संकट से छुटकारे के साथ-साथ किसानों को सिंचाई के लिए भी जरूरत का पानी मिलने की बात बताई जा रही थी. बताया जा रहा है कि ईआरसीपी योजना को पूरा करने के लिए 40 हजार करोड़ रुपये लगेंगे.

राज्य सरकार इतने बड़े खर्च वाली परियोजना को खुद के दम पर पूरा नहीं कर सकती थी. ऐसे में गहलोत सरकार केंद्र सरकार से बार-बार ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घाषित करने की मांग कर रहे थे. अगर केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर देती तो इसमें खर्च होने वाली 90 फीसदी रकम उसे ही देनी होती.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान का हरिपुरा गांव, जहां 400 साल पुरानी इस परम्परा से लगाया जाता है मानसून का पता, लोगों को है अटूट विश्वास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget