एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: सांचौर में BJP-कांग्रेस, दोनों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, जानें आखिर किया क्या

Rajasthan Elections: सांचौर में निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम बिश्नोई और बीजेपी के प्रत्याशी देवजी पटेल को आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी किया है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग चुकी है और अब प्रत्याशियों द्वारा उल्लंघन करने पर निर्वाचन आयोग की ओर से उन्हें नोटिस भी थमाया जा रहा है. सांचौर विधानसभा सीट से कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन पर नोटिस भेजा है. नामांकन प्रक्रिया से पहले ही आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सांचौर (Sanchore) से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुखराम बिश्नोई और बीजेपी के देवजी पटेल को रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी किया है. साथ ही दोनों प्रत्याशियों से लिखित रूप से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.

दरअसल, निर्वाचन आयोग की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम बिश्नोई को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि, कांग्रेस प्रत्याशी सुखराम बिश्नोई ने जनसंपर्क के दौरान तीन महिलाओं को रुपए बांटे, जिसके बाद यह नोटिस जारी किया गया. नोटिस के अनुसार, राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई द्वारा कहा गया कि सुल्ताना गांव की तीन महिलाओं को रुपए दिए गए, जोकि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की आईपीसी की धारा 171 के तहत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है. साथ ही निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में आगामी दो दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है.

बीजेपी सांसद पर लगा ये आरोप
वहीं बीजेपी सांसद देवजी पटेल को बोरवी गांव में एक मंदिर में सभा करने के दौरान मतदान और समर्थन की अपील करने को लेकर निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है. नोटिस में बताया गया है कि बीजेपी नेता देवजी पटेल द्वारा बोरवी गांव स्थित आशापुरा माता के मंदिर में आम सभा के दौरान समर्थन, मतदान करने की अपील की गई है, जोकि धार्मिक स्थल को चुनाव मंच की तरह प्रचार-प्रसार करने की श्रेणी में आता है. इस संबंध में आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर यह नोटिस जारी कर दो दिनों में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: 'राजस्थान में जजपा की चाबी से खुलेगा सत्ता का ताला', दुष्यंत चौटाला ने बताया कितनी सीटों का है टारगेट?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget